Video: तगड़ी सुरक्षा के बीच रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे अकाश अंबानी, लोग बोले- इसे कहते हैं ठाठ

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 28 सितंबर 2022 को अपना 40 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। वैसे देखा जाए तो रणबीर कपूर के लिए यह जन्मदिन कई मायनों में खास रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक तो उनका आलिया भट्ट से शादी के बंधन में बंधने के बाद यह पहला बर्थडे है। वहीं दूसरा यह है कि बहुत ही जल्द रणबीर कपूर पापा बनने जा रहे हैं। ऐसे में रणबीर कपूर ने अपने इस बर्थडे को बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया।

रणबीर कपूर ने अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर अपने घर पर एक ख़ास बर्थडे पार्टी रखी थी, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज नजर आए। इसी बीच रणबीर कपूर के दोस्त और मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी रणबीर कपूर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए, जिसका एक वीडियो सामने आया है, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान अकाश अंबानी टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए।

रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आकाश अंबानी

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी भी अभिनेता रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में शाही धूमधाम के साथ पहुंचे। अकाश अंबानी, रणबीर कपूर के बेहद खास दोस्त है। दोनों को अक्सर एक दूसरे की खुशियों में शामिल होते हुए देखा जाता है। जब रणबीर कपूर की शादी में आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका मेहता के साथ पहुंचे थे तो इसी बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि रणबीर कपूर और अकाश अंबानी कितनी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।

रणबीर कपूर ने अपनी शादी को बेहद प्राइवेट रखा था, जिसमें आलिया और रणबीर के परिजन ही शामिल हुए थे। ऐसे में अकाश अंबानी का रणबीर कपूर की शादी में शामिल होना, उनकी मजबूत और गहरी दोस्ती को बयां करता है। ऐसे में रणबीर कपूर के खास दोस्त अकाश अंबानी ने एक्टर की बर्थडे पार्टी में ग्रैंड एंट्री की। इस दौरान आकाश अंबानी टाइट सिक्योरिटी के साथ दिखाई दिए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आकाश अंबानी की गाड़ी के आगे पीछे भी कई गाड़ियां नजर आई, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी। बता दें कि रणबीर कपूर की बर्थडे पार्टी में अकाश अंबानी के अलावा रोहित धवन, शाहीन भट्ट, करण जौहर, अयान मुखर्जी जैसे सितारे शामिल हुए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “क्या ठाठ है उनका।” वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “इतनी सुरक्षा क्यों भाई।” इसके अलावा एक और यूजर ने यह लिखा है कि “इतनी कड़ी सुरक्षा के साथ रणबीर के घर जाने की जरूरत नहीं है।” इसी तरह से लगातार सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देखने के बाद अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं देते नजर आए।

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

अगर हम अभिनेता रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की फिल्म “ब्रह्मास्त्र” हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म “ब्रह्मास्त्र” बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही है।