इंटरनेट पर धमाल मचा रही अक्षरा सिंह, नए गाने से सबको किया क्लीन बोल्ड

भोजपुरी सिनेमा भी इन दिनों पूरे देश में प्रसिद्ध हो रहा है। भोजपुर की कई अभिनेत्रियां सिर्फ अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि देशभर में फेमस हो चुकी है। इन्ही एक्ट्रेस में से एक हैं अक्षरा सिंह।  अक्षरा बीते समय बिग बॉस ओटीटी में नजर आई थी जिसके बाद वे  देश भर की चहेती  बन गई है।

अक्षरा भोजपुरी फिल्मों के साथ ही अपने बोल्ड  फोटोशूट और क्यूट अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती है। अक्षरा सिंह बिंदास पर्सनैलिटी को लेकर भी मीडिया में बनी रहती है। आए दिन एक्ट्रेस के  स्टाइलिश लुक्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। अक्षरा सिंह ने भले ही छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की लेकिन आज वे  बड़े पर्दे पर अपने हुनर का डंका बजा रही है।

सोशल मीडिया पर हैं लाखों

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह के लाखों चाहने वाले है। आपको बता दें कि अक्षरा सिंह के 5 मिलीयन से भी ज्यादा फॉलोवर्स है। अक्षरा सिंह अपने हुनर और अदाओं से फैंस को अपनी और आकर्षित करना अच्छे से जानती हैं। अक्षरा सिंह की फैन फालोइंग  दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

अक्षरा सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव रहती है। अपने ज्यादातर गाने  अपने यूट्यूब चैनल पर  ही रिलीज करना पसंद करती है। यूं तो दर्शकों को अक्षरा सिंह के सभी गाने पसंद आते हैं। लेकिन इन दिनों अक्षरा का नया  सॉन्ग काफी पसंद किया जा रहा है। दर्शकों को अक्षरा का नया गाना इतना पसंद आ रहा है कि वे इस गाने पर से अपनी नजरें हटा ही नहीं पा रहे हैं।

इंटरनेट पर छाया अक्षरा का गाना

आपको बता दें कि बीते दिनों अक्षरा सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर नया गाना जिसका नाम मेरे बाबू एक प्रॉमिस करो ना जिसे रिलीज किया है।  जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने में अक्षरा सिंह अपने फैंस का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रही है। इंटरनेट पर ये गाना सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला गाना बन चुका हैं।

आंकड़ों की माने तो अक्षरा सिंह का ये हिट गाना यूट्यूब पर 3 मिलियन व्यूज पार कर चुका हैं ।  इस गाने को 55 हजार से ज्यादा  लोगों ने लाइक किया हैं। लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस इस गाने में अक्षरा सिंह की काफी तारीफ कर रहे हैं।