अमेरिका में रहती हैं अक्षय कुमार की हीरोइन अश्विनी भावे, देखें घर-परिवार की तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जो अपने काम के दम पर बॉलीवुड में सिनेमा की दुनिया में धूम मचा रही हैं। अगर हम 90 के दशक की अभिनेत्रियों की बात करें तो उस समय के दौरान भी ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां थीं, जिन्होंने अपने अभिनय के दम पर दुनिया भर में एक अच्छी खासी पहचान बनाई है परंतु फिलहाल वह इंडस्ट्री से दूर हो गई हैं।

आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बताने वाले हैं उन्होंने कई बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है और उन्होंने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया। हम आपको अभिनेत्री अश्विनी भावे (Ashvini Bhave) के बारे में बताने वाले हैं। हो सकता है कि आप लोगों ने यह नाम सुना होगा। अगर आपने अश्विनी भावे के बारे में नहीं सुना है, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे।

90 के दशक में अश्विनी भावे ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी थी। 90 के दशक में अश्विनी भावे बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री हुआ करती थीं। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर में 20 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें हिना, बंधन और सैनिक उनकी यादगार फिल्में रही हैं। इसके अलावा परंपरा, जज मुजरिम, युगपुरुष, अशांत और इक्का राजा रानी जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं।

7 मई 1972 को मुंबई में मराठी परिवार में जन्मी अश्विनी भावे 49 साल की हो गई हैं। अश्विनी भावे ने ऋषि कपूर की फिल्म “हिना” से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया। फिल्म “हिना’ में अश्विनी भावे के काम को बहुत सराहा गया था। फिल्म में वह फिल्म साइड एक्ट्रेस होते हुए भी वह पाकिस्तानी एक्ट्रेस जेबा बख्तियार पर भारी पड़ गई थीं।

वैसे देखा जाए तो अश्विनी भावे ने बहुत कम ही फिल्मों में काम किया है परंतु जितनी भी फिल्मों में उन्होंने काम किया, उसमें उन्होंने अपने अभिनय के बलबूते अच्छी खासी पहचान बनाई। 90 के दशक की कई यादगार फिल्में उनके नाम हैं। अश्विनी भावे अक्षय कुमार के साथ फिल्म “सैनिक” में भी काम कर चुकी हैं, जिसने उन्हें लाइमलाइट में ला दिया। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म “जख्मी दिल” में काम किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

अश्विनी भावे 1998 में सलमान खान के साथ फिल्म “बंधन” में काम करने के बाद वह अमेरिका चली गई थीं। फ़िलहाल अश्विनी भावे मुंबई से दूर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में रहती हैं। अश्विनी भावे ने साल 2007 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपारदिकर से शादी की थी। अश्विनी भावे और किशोर दो बच्चों के माता-पिता हैं। बेटे का नाम समीर और बेटी का नाम साची है।

भले ही अश्विनी भावे अमेरिका में रहती हैं लेकिन अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़कर रखती हैं।

अश्विनी भावे के अमेरिका वाले घर में गणपति उत्सव की धूम धाम भी देखने को मिलती है और दीपावली का रौनक भी वहां देखने को मिलता है।

अश्विनी भावे अपने घर को खुद हर त्यौहार के मौके पर सजाती है और वह अपने हाथों से घर में ही मिठाईयां भी बनाती हैं।

अश्विनी भावे अपने घर के आंगन और अपने घर को भी खूबसूरत रंगोली से सजाती हैं।

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं। यह घर का लिविंग एरिया है। अपने लिविंग रूम को ऑल व्हाइट लुक अश्विनी भावे ने दिया है।

अश्विनी भावे किचन में एक्सपेरिमेंट्स करने का भी काफी शौक रखती हैं। उनका ज्यादातर समय किचन में ही व्यतीत होता है।

अश्विनी भावे अलग-अलग डिजाइन के केक बनाना बहुत पसंद करती हैं।

अश्विनी भावे गार्डनिंग का भी शौक रखती हैं। उनके घर के बैकयार्ड में बहुत बड़ा और खूबसूरत बगीचा भी देखने को मिलता है, जहां पर कई प्रकार के फूल और फलों के पेड़ उन्होंने लगाए हुए हैं।

मराठी फिल्मों की तरफ अश्विनी भावे का कुछ ज्यादा ही लगाव है। अश्विनी भावे ने मराठी फिल्म “कदाचित” से फिल्मों में वापसी की थी। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। इस फिल्म को खुद अश्विनी भावे ने प्रोड्यूस किया था।

लंबे वक्त तक फिल्मों में गायब रहने के बाद साल 2017 में अश्विनी भावे मराठी फिल्म “मांजा” में नजर आईं थीं, जिसमें वह एक मां का किरदार निभाते हुए दिखी थीं। उनका यह रोल दर्शकों को काफी पसंद आया था।

अश्विनी भावे बीते साल वूट (VOOT) की सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज “द रायकर केस” में नजर आई थीं। इस सीरीज में उनके दमदार अभिनय को देखकर दर्शकों को 90 के दौर के उन दिनों की याद आ गई थी, जब अश्विनी भावे ने हिंदी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया था।

अब अश्विनी भावे अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करती हैं। यह अपने पारिवारिक जीवन में काफी व्यस्त हैं।