अक्षय कुमार के मुंबई वाले घर की खुबसूरत झलक आई सामने ,एक्टर ने शेयर किया विडियो

बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इंडस्ट्री के टॉप अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम कर लंबे समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं| अक्षय कुमार ने अपने दमदार अदाकारी के बदौलत बेशुमार नाम और शोहरत कमाया है और यही वजह है कि मौजूदा समय में अक्षय कुमार का नाम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे दौलतमंद सेलिब्रिटीज के लिस्ट में भी शामिल हो चुका है|

बात करें अक्षय कुमार के आशियाने की तो खिलाड़ी कुमार बेशुमार धन दौलत के मालिक हैं और जिस घर में अक्षय कुमार रहते हैं वह भी बेहद लग्जरियस है| आज के अपने इस पोस्ट में हम आपको सुपरस्टार अक्षय कुमार की घर की खूबसूरत झलक दिखाने जा रहे हैं तो आइए डालते हैं अक्षय कुमार के मुंबई वाले घर की तस्वीरों पर एक नजर|

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


बता दे अक्षय कुमार का घर मुंबई के जुहू स्थित प्राइम बिल्डिंग में मौजूद है और इस घर की कीमत 80 करोड रुपए बताई जाती है| वही अक्षय कुमार अपने इस आशियाने में पत्नी ट्विंकल खन्ना और दोनों बच्चों के साथ रहते हैं| इसके अलावा अक्षय कुमार के घर में उनके पेट्स भी रहते हैं| अक्षय कुमार का घर जिस बिल्डिंग में स्थित है उसी बिल्डिंग में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों का भी घर है और आपको बता दें अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने खुद अपनी मेहनत से अपने घर के कोने कोने को बेहद खूबसूरती से सजाया है और डेकोरेट किया है|

अक्षय कुमार के घर का लिविंग रूम बहुत ही भव्य और आलीशान हैं और इन्होंने अपने घर में एक खूबसूरत गार्डन भी सजाया है| अक्षय कुमार के घर का गार्डन एरिया काफी बड़ा और भव्य है | वही अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के इस घर में एक आम का पेड़ भी लगा है और कहा जाता है कि इस पेड़ का ट्विंकल खन्ना के पिता और बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना से कनेक्शन है|

अक्षय कुमार के घर में सुख सुविधाओं की हर एक चीज मौजूद है और मॉडर्न किचन से लेकर होम थिएटर तक से लैस अक्षय कुमार का यह आशियाना किसी राजमहल से कम नहीं लगता| अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती है जिसमें उनकी और उनके घर की बेहतरीन झलक देखने को मिलती है|

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के घर से जुहू बीच का नजारा बहुत खूबसूरत नजर आता है और इनके घर से जो नजारा जुहू बीच का देखने को मिलता है उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अक्षय कुमार के घर से बीच की दूरी कितनी कम है| ट्विंकल खन्ना ने अपने घर को ऑर्गेनिक थीम पर बेहद खूबसूरती से डेकोरेट किया है |

वही बात करें इनके घर की डायनिंग एरिया की तो डाइनिंग स्पेस को नेचर के नजदीक रखा गया है और इनके घर का जो डायनिंग एरिया है उसे कांच के दीवार से सेपरेट किया गया है| वही अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के घर का बेडरूम एरिया काफी भव्य और लग्जरियस है| इसके अलावा इनके घर का बालकनी एरिया भी अलग से तैयार किया गया है यहां व्यूप्वाइंट एंजॉय करने के लिए काफी अच्छे से सोफा भी लगाया गया है| ट्विंकल खन्ना और अक्षय को कई बार इनके घर की बालकनी एरिया में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है|