अक्षय कुमार की मां का हुआ निधन, दुख जाहिर करते हुए एक्टर ने लिखा -असहनीय है ये दर्द

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का आज सुबह निधन हो गया है। उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थी और कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थी। वहीं मां के निधन के बाद अक्षय कुमार ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा और अपना दुख जाहिर किया।

मां अरूणा की मौत से अक्षय व उनकी पूरी फैमिली गहरे सदमे में हैं। आज मुंबई में इनकी मां का अंतिम संस्कार किया जाना है। अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है और लिखा कि ”वह मेरी सब कुछ थीं। आज मैं ऐसा असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। जिसे बता नहीं सकता। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब वो दूसरी दुनिया में मेरे पिताजी से मिलेंगी। मैं और मेरा परिवार इस समय बहुत दुख की घड़ी से गुजर रहा हैं। मैं आप सभी के प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति!”

हीरानंदानी अस्पताल में थी भर्ती

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया काफी समय से बीमार चल रही थीं। कुछ दिनों पहले ही उन्हें हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी। जिसके बाद उन्हें फौरन आईसीयू में शिफ्ट करवाया गया और ये दो दिन से आईसीयू में थी। वहीं अक्षय अपनी फिल्म ‘सिंड्रेला’ की शूटिंग के सिलसिले में लंदन गए हुए थे। जब उन्हें मां के आईसीयू में भर्ती होने की जानकारी मिल वो फौरन भारत लौट आए थे। उन्होंने एक पोस्ट भी लिखा था और लोगों से मां की सेहत के लिए कामना करने की बात कही थी।

अंतिम संस्कार में पहुंचे कई सितारे

अक्षय कुमार की मां का अतिम संस्कार आज किया जाना है। वहीं इस खबर की जानकारी मिलते ही कई जाने माने सितारे अक्षय के घर पहुंचे। इनमें रितेश देशमुक, साजिद खान, रोहित शेट्टी जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। ये सभी सितारे अक्षय की मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उनके आखिर दर्शन किए।

मां के थे बेहद ही करीब

अक्षय कुमार का जन्म पंजाब के अमृतसर में हुआ था। उनके पिता हरि ओम भाटिया आर्मी ऑफिसर थे। उनका निधन पहले ही हो चुका है। अक्षय की मां ने अकेले ही उनको पाला था। आज जिस मुकाम पर अक्षय पहुंचे हैं, उसके पीछे उनकी मां का ही हाथ है। दरअसल अक्षय कुमार ने जब अभिनेता बनने की बात मां को बताई। तो उन्होंने इस फैसले में बेटे का साथ दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय ने हाल ही में अपनी मां को खास तरीके से मदर्स डे भी विश किया था और इस मौके पर लोगों के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो अपनी मां के साथ थे।

अक्षय की एक बहन भी हैं। जिनका नाम अलका भाटिया है। अलका भाटिया भी मुंबई में रहती हैं और कुछ साल पहले उन्होंने बिजनेसमैन से शादी की है।

गौरतलब है कि अक्षय ने बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना और डिंपल कपाडिया की बेटी ट्विंकल खन्ना से शादी की है। अक्षय के दो बच्चे भी हैं। उनकी बेटी का नाम नितारा कुमार है, जबकि बेटे का नाम आरव है।