15 साल बड़े बॉयफ्रेंड के साथ शादी रचाई है अक्षय कुमार की बहन ने ,लाइमलाइट से रखती है खुद को कोसो दूर

आज अक्षय कुमार बॉलीवुड के कुछ सबसे जाने माने और मशहूर अभिनेताओं की सूची में शामिल हो चुके हैं और अपने हैंडसम लुक्स और दमदार एक्टिंग के दम पर अक्षय कुमार ने लाखों दिलों में भी अपनी जगह बना ली है| और अब तो अक्षय के नाम से ही फ़िल्मे सुपरहिट हो जाती है| आज अगर बॉलीवुड अभिनेताओं की बात करें तो अक्षय कुमार ऐसे अभिनेता भी कहे जा सकते हैं जो के बॉलीवुड के तीनों खान्स को मात देने में सक्षम हैं| ऐसे में हमारी आज की यह पोस्ट भी इन्ही पर है लेकिन जरा हटकर| ऐसा इसलिए क्योंकि अपनी इस पोस्ट के जरिये हम आपको आज अक्षय कुमार की इकलौती बहन से मिलाने जा रहे हैं जिनके बारे में आपने शायद ही सुना होगा|

अक्षय के परिवार के बारे में तो आज काफी लोग जानते हैं और यह भी लोगों को पता है के अक्षय कुमार होने से पहले ये राजू भाटिया| पर इनकी एक बहन भी है इसके बारे में कम ही लोगों को पता है| बता दें के अक्षय की बहन का नाम अल्का भाटिया है और अल्का हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर ही रही है| पर अल्का भले ही लाइमलाइट में नही नजर आती पर फिर भी अपने भाई अक्षय के वो बेहद करीब है और दूसरी तरफ अक्षय भी अपनी बहन से बहुत प्यार करते हैं|

15 साल बड़े ब्वॉयफ्रेंड से की थी शादी

अगर बात करें अल्का की नीजी जिंदगी की तो इन्होने अपने लगभग 15 साल बड़े बॉयफ्रेंड संग शादी रचाई है और साथ ही हम आपको बता दें के इनकी यह शादी 40 की उम्र में हुई थी|

अल्का के पति का नाम सुरेन्द्र हीरानंदानी है जो के एक बिजनेसमैन है| अगर उम्र के लिहाजे से देखा जाए तो इनकी यह शादी काफी अलग रही| और अगर बात करें अक्षय कीई तो कुछ वक्त तक इस शादी को लेकर वो भी अपनी बहन से खफा रहे|

अल्का भाटिया की शादी से नाराज थे अक्षय कुमार

खबरों के अनुसार अल्का और सुरेन्द्र की शादी साल 2012 में हुई थी और इस शादी की खबर से अक्षय कुमार को एक बड़ा झटका भी लगा था| ऐसा इसलिए क्योंकि अक्षय को यह शादी पसंद नही थी पर अपनी इकलौती बहन की खुशियों की खातिर उन्हें झुकना पीडीए और अक्षय नें भी कुछ वक्त बाद इस शादी को स्वीकार कर लिया| और कई खबरों में ऐसा भी सामने आया है के उम्र में बड़े अंतर के चलते अक्षय को यह शादी मंजूर नही थी|

हाउस वाइफ हैं अल्का भाटिया

हालाँकि अगर अभी की कहें तो अक्षय की बहन अल्का भाटिया अपने पति सुरेन्द्र के साथ एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं| अगर सुरेन्द्र के बीते वक्त की बात करें तो वो पहले भी शादीशुदा थे और उनकी पहली शादी से उनकी एक बेटी भी थी| पर आज पहली पत्नी से जन्मी सुरेन्द्र की बेटी की भी शादी हो चुकी है| वहीँ अल्का अभी सिर्फ एक हाउसवाइफ हैं और वो घर पर ही रहती है| और अगर इनके बचपन की कहें तो हमेशा से ही वो काफी दबे और शांत स्वभाव वाली रही हैं|