47 साल की उम्र में भी अक्षय खन्ना आज भी हैं कुंवारे, कभी इस महिला राजनेता को करना चाहते थे डेट

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना ने 28 मार्च को अपना 47वां जन्मदिन मनाया। अक्षय खन्ना दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। इन्होंने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि, लंबे समय से अक्षय खन्ना फिल्मों से दूर हैं। अक्षय खन्ना ने भले ही कई हिट फिल्मों में काम किया परंतु इसके बावजूद भी वह लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाने में सफल ना हो सके।

अक्षय खन्ना आज भी कुंवारे हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद भी उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अक्षय खन्ना ने बॉलीवुड में अपना कदम फिल्म “हिमालय पुत्र (1997)” से रखा था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी परंतु इस फिल्म के बाद से अभिनेता अक्षय खन्ना को कई फिल्मों के प्रस्ताव मिलने लग गए थे।

आपको बता दें कि अभिनेता अक्षय खन्ना अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से अभिनेता के जीवन से जुड़ी हुई कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप भी आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

बॉलीवुड सुपरस्टार विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना फिल्म “बॉर्डर” में भी नजर आए। उनकी एक्टिंग को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया। इस फिल्म में उन्हें उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें उनका पहला फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन भी मिला था। इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों में काम किया, जो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में खासा कामयाब ना हो सकी।

साल 1999 में आई फिल्म आ लौट चलें और फिल्म ताल उनके करियर की अच्छी फिल्मों में से एक है। इन दोनों ही फिल्मों में वह ऐश्वर्या राय बच्चन के ऑपोजिट नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। अक्षय खन्ना ने कई फिल्मों में नेगेटिव रोल भी निभाया, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

आपको बता दें कि अभिनेता अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा था लेकिन उन्होंने किसी भी अभिनेत्री के साथ शादी नहीं की। 47 साल के होने के बाद भी वह आज भी सिंगल जिंदगी जी रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणधीर कपूर ने विनोद खन्ना के पास उनके बेटे यानी अक्षय खन्ना के लिए करिश्मा कपूर का रिश्ता भेजा था, तब करिश्मा कपूर का बॉलीवुड में बड़ा नाम था। खबरों के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया था। जिसकी वजह से अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी ना हो सकी।

भले ही अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है परंतु उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की। लेकिन एक बार अक्षय खन्ना ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बताया था कि वह इस बड़ी हस्ती को डेट करना चाहते थे। अभिनेता ने यह बताया था कि वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को डेट करना चाहते थे। जब अभिनेता की यह बात वहां पर मौजूद लोगों ने सुनी तो वह भी हैरत में पड़ गए थे।