Site icon NamanBharat

बेटी को सबसे दूर रखना चाहते हैं आलिया भट्ट-रणबीर कपूर, करीबी दोस्तों पर भी लगा दी ये पाबंदी

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। फैंस को भी इन दोनों की जोड़ी बहुत ज्यादा पसंद आती है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। आलिया भट्ट में बेटी को जन्म दिया है और वहीं डिलीवरी के बाद आलिया भट्ट को अब अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी नन्ही परी को लेकर अपने घर पहुंच चुके हैं।

जब से आलिया भट्ट मां बनी हैं, तब से ही फैंस उनकी बेटी का दीदार करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब ऐसा मालूम होता है कि आलिया भट्ट की बेटी की झलक पाने के लिए अब फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने कुछ ऐसे नियम बनाए हैं, जिससे उनकी बेटी की तस्वीरें किसी भी हाल में बाहर ना जा सकें।

फोटो खींचने पर लगाई पाबंदी

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी से पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वेडिंग और प्री-वेडिंग की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं।

इसके बाद 27 जून 2022 को आलिया भट्ट ने प्रेगनेंसी की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं 6 नवंबर 2022 को आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया था। आलिया भट्ट डिलीवरी से एक दिन पहले मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जिसके एक दिन के बाद उन्होंने बेटी को जन्म दिया था।

बॉलीवुड हंगामा के रिपोर्ट के अनुसार, कपूर और भट्ट परिवार नहीं चाहता कि बच्ची की तस्वीर बाहर जाएं या फिर कोई उनकी तस्वीरें क्लिक करें। यहां तक कि करीबी दोस्तों को भी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी की तस्वीर खींचने की परमिशन नहीं है। उनकी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हों, यह कपल नहीं चाहता है।

बेटी को लेकर कपल है प्रोटेक्टिव

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि बिना कोविड निगेटिव रिपोर्ट के आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी से कोई भी करीबी शख्स नहीं मिल सकता है। कपल का मानना है कि बेटी अभी छोटी है और इस स्थिति में उसे इन्फेक्शन होने का खतरा है इसलिए वह ऐसी सतर्कता बरत रहे हैं ताकि बेटी को किसी भी तरह का कोई नुकसान ना हो। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन नियमों का पालन तब तक करेंगे, जब तक उनकी बेटी एक साल तक नहीं हो जाती।

बताते चलें कि अभिनेत्री आलिया भट्ट अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुकी हैं और वह अपने पति रणबीर कपूर और बेटी के साथ अपने घर भी पहुंच चुकी हैं। इस दौरान कपल की बेटी की एक झलक कैमरे में कैद हुई थी। वहीं अभिनेता रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट की डिलीवरी के 5 दिनों के बाद काम पर वापसी कर चुके हैं, जिसके लिए नेटीजंस ने काफी ट्रोल भी किया था। खैर, आलिया भट्ट के फैंस को उनकी बेटी की एक झलक पाने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

 

 

 

Exit mobile version