Site icon NamanBharat

बेटी के साथ रणबीर कपूर को लेने एयरपोर्ट पहुंचीं आलिया भट्ट, Video में दिखी राहा की झलक! खुश हुए फैंस

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे के साथ बेस्ट कपल लगते हैं। माता-पिता बनने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है। अक्सर यह दोनों अपनी बेटी राहा की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं परंतु अभी तक उन्होंने अपनी बेटी राहा का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन फैंस आलिया-रणबीर की बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बॉलीवुड फिल्म स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां अभिनेत्री अपने पति रणबीर कपूर को लेने के लिए पहुंची थीं।

आपको बता दें कि रणबीर कपूर आजकल अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ, खास तौर पर अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों रणबीर कपूर बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म बहुत ही जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले वह फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं।

हाल ही में रणबीर कपूर वैलेंटाइन डे पर एक इवेंट में पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा को विश करते हुए दिखाई दिए थे, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इसी बीच आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर को बेटी के साथ एयरपोर्ट पर लेने पहुंचीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एयरपोर्ट पर बेटी के साथ पहुंची आलिया भट्ट

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर एयरपोर्ट से निकलकर गाड़ी में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान गाड़ी के अंदर आलिया भट्ट उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर शनिवार सुबह प्रमोशन करने के बाद वापस मुंबई लौट आए हैं। जहां पर उन्हें लेने के लिए पत्नी आलिया भट्ट पहुंची थीं।

पैपराजी के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर कपूर के लिए उनकी पत्नी आलिया भट्ट उन्हें रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। इतना ही नहीं बल्कि सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटी राहा भी अभिनेत्री के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो में रणबीर कपूर अपनी कार में जाते हुए नजर आ रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट पिंक कलर की ड्रेस पहने हुए बैठी दिख रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही रणबीर कपूर कार में पहुंचते हैं तो आलिया भट्ट उनके चेहरे को छूती हुई नजर आ रही हैं। यह वीडियो देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि रणबीर कपूर राहा को हाथ लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आलिया भट्ट के साथ उनकी बेटी की भी झलक देखने को मिली। वीडियो सामने आते ही फैंस इस वीडियो पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो देखकर फैंस ने दिया ये रिएक्शन

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “वाओ! वह राहा के साथ आई हैं।” दूसरे यूजर ने लिखा “Wow, ranlia साथ में।” एक अन्य फैन ने लिखा “”आलिया रणबीर को बेहद याद कर रही थीं।” इतना ही नहीं बल्कि एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “आखिरकार मिल गए।”

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर कपूर बहुत ही जल्द लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म “तू झूठी मैं मक्कार” में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कपूर की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं यह दोनों पहली बार साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version