आलिया भट्ट की गोद भराई का कार्यक्रम हुआ शुरू, पीले रंग की अनारकली में बेहद खूबसूरत दिखीं होने वाली मां

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर कुछ महीनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के लगभग दो महीने के बाद ही आलिया भट्ट ने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं। आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने की खबर जानकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कपूर खानदान में एक नन्हा सदस्य बहुत ही जल्द आने वाला है। इन दिनों आलिया भट्ट अपनी प्रेग्नेंसी के अंतिम पेज में हैं।

आलिया भट्ट अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरों को साझा करती रहती हैं। अब आलिया भट्ट बहुत ही जल्द मां बनने जा रही हैं, तो वहीं रणबीर कपूर पापा बनने वाले हैं। वहीं उससे पहले अब आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म भी शुरू हो चुकी है। जी हां, एक्ट्रेस के घर में उनकी गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया है, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं।

गोद भराई फंक्शन में फैमिली मेंबर्स और करीबी दोस्त पहुंचे

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के मुंबई में स्थित बंगले “वास्तु” में उनकी गोद भराई के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म में पूरा परिवार मौजूद रहा।

इस मौके पर आलिया भट्ट और उनके पति रणबीर कपूर के परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त भी पहुंचे।

इवेंट में नीतू सिंह, रिद्धिमा कपूर साहनी, समारा साहनी, महेश भट्ट, करिश्मा कपूर, अयान मुखर्जी, पूजा भट्ट, बबीता कपूर और शाहीन भट्ट समेत कई सेलेब्स शामिल हुए हैं। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

इसी बीच आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेबी शॉवर की एक तस्वीर को पोस्ट किया है। इस फोटो में आलिया भट्ट के साथ उनकी बड़ी बहन शाहीन भट्ट और अनुष्का रंजन नजर आ रही हैं। दोस्तों और बहन के साथ अपने खास पल को इंजॉय करती आलिया भट्ट का चेहरा खिला खिला लग रहा है।

आलिया भट्ट अनारकली सूट में दिखीं बेहद खूबसूरत

वहीं अगर हम आलिया भट्ट की बात करें, तो यह उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जो हमेशा से ही अपनी सादगी से लोगों का दिल जीत लेती हैं। बेबी शॉवर पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस दौरान आलिया भट्ट पीले रंग का सिंपल सा अनारकली सूट पहने हुए नजर आईं, जिसमें आलिया भट्ट बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने सूट के साथ बड़ा सा मांग टीका पहना हुआ था, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।

रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टा स्टोरी पर कुछ तस्वीरें की शेयर

वहीं अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर आलिया भट्ट के बेबी शॉवर फंक्शन की कुछ तस्वीरों को साझा किया है।

अगर आप पहली तस्वीर को देखेंगे, तो उसमें रिद्धिमा अपने भाई रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में रिद्धिमा ने पिंक कलर का सूट पहना है। वहीं अगर हम रणबीर कपूर की बात करें, तो रणबीर कपूर क्रीम और व्हाइट कलर के कुर्ता पायजामा में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।