आलिया भट्ट ने लंदन में कुछ यूं मनाया अपना 30वां जन्मदिन, पति रणबीर कपूर पर प्यार लुटाती आईं नजर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड की बेहद पॉपुलर और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना 30वां जन्मदिन मनाया। आलिया भट्ट के लिए यह जन्मदिन बेहद खास रहा क्योंकि शादी और मां बनने के बाद अभिनेत्री ने अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आलिया भट्ट अपना यह जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ लंदन गई हुई हैं। आलिया भट्ट के जन्मदिन के खास मौके पर उनके तमाम फैंस उन्हें बर्थडे की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट अपने पति पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपनी फेवरेट डिशेज का लुफ्त भी उठाया। आलिया भट्ट के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर की बर्थडे की तस्वीरें

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वह अपनी प्यारी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट शेयर करती रहती हैं। मां बनने के बाद आलिया भट्ट की जिंदगी उनकी बेटी राहा के इर्द-गिर्द घूम रही है। अक्सर ही आलिया भट्ट अपनी बेटी के साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी बीच आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और अपनी बेटी के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मनाने लंदन गई हैं। आलिया भट्ट ने अपने बर्थडे पर चॉकलेट केक कट किया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पिंक स्वेटर पहने अभिनेत्री अपने केक के सामने आंखें बंद कर कुछ विश मांगती हुई नजर आ रही हैं। वहीं उनके केक पर तीन कैंडल जलती हुई दिख रही हैं।

आलिया भट्ट ने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपने पति रणबीर कपूर पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर को टाइट हग किया है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट बहुत खुश नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने पिछले साल 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर के साथ शादी रचाई थी और शादी के कुछ महीने बाद ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी जिंदगी में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, जिसका नाम इन्होंने राहा रखा है। फिलहाल यह कपल अपनी पैरेंटिग एंजॉय कर रहा है।

आलिया भट्ट के कुछ फ्रेंड्स से भी उनकी इंटीमेट बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे।

लंदन में आलिया भट्ट के साथ पूरी फैमिली यानी पति रणबीर कपूर, बेटी राहा, मां सोनी राजदान और बहन शाहीन भट्ट भी हैं। इस तस्वीर में आलिया भट्ट फैमिली और फ्रेंड्स के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर में आलिया भट्ट ब्लैक स्वेटर पहने गर्मागर्म नूडल्स एंजॉय करती हुई दिख रही हैं।

आलिया भट्ट ने स्ट्रॉबेरी के साथ आइसक्रीम की प्लेट की यह तस्वीर भी साझा की है। इस पर 30 ईयर्स ऑफ सनशाइन लिखा हुआ है।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट बहुत ही जल्द “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा फरहान अख्तर की फिल्म “जी ले जरा” में प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।