Site icon NamanBharat

आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट आई सामने? जानिए कब आएगा कपूर खानदान में नन्हा मेहमान

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। अब यह दोनों विवाह के बंधन में बंधकर जीवन भर के लिए एक दूजे के हो गए हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद से ही किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। इस पूरे साल ही बॉलीवुड का स्टार कपल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहा है। इस साल की शुरुआत से ही दोनों की शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं। फिर अचानक ही बिना किसी ऐलान के दोनों विवाह के बंधन में बंध गए।

फिर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के महज 3 महीने के भीतर ही अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर दी थी। सोशल मीडिया पर इस खबर के बाद हलचल मच गई। यह सब कुछ इतना तेजी से हुआ कि लगातार यह कपल लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है। जी हां, वह यह है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट की डिलीवरी डेट सामने आ गई है।

आलिया भट्ट कब देंगी बच्चे को जन्म?

जब से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने प्रेगनेंसी का ऐलान किया है तब से ही फैंस इस कपल के होने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हाल ही में आलिया भट्ट पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं, जिसके बाद लोगों में यह उत्सुकता और ज्यादा बढ़ गई।

रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट को शॉर्ट ब्राउन ड्रेस में अपना बी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। जैसे ही यह तस्वीरें सामने आईं, उसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट करते हुए नजर आए और वह यह कह रहे हैं कि आलिया भट्ट 5 महीने की प्रेग्नेंट लग रही हैं। अब सभी यह जानना चाहते हैं कि अभिनेत्री की ड्यू डेट क्या है।

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर का बच्चा कब होगा?

आपको बता दें कि फोटोस सामने आने के बाद अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बच्चे की डिलीवरी ड्यू डेट भी सामने आ चुकी है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने खुलासा किया कि आलिया भट्ट अभी 4 महीने की गर्भवती हैं और कपल दिसंबर में बच्चे के जन्म की उम्मीद कर रहा है।

इसके आगे सूत्र ने बताया है “रणबीर और आलिया ने डिलीवरी के लिए अस्पताल बुक कर लिया है। वह खार में स्थित सबसे लोकप्रिय हॉस्पिटल में डिलीवरी कराएंगे। इन दिनों हर कुछ दिन में नियमित रूप से आलिया का कोविड टेस्ट भी कराया जा रहा है। हालांकि, खतरा ना के बराबर है। लेकिन यह कपल इस मौके पर जरूरी सावधानी बरत रहा है।”

आलिया और रणबीर का वर्क फ्रंट

अगर हम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो यह दोनों ही अपने-अपने काम काफी व्यस्त हैं। आलिया और रणबीर अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले ही बतौर कपल अपनी पहली फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल, अभी से ही रणबीर, आलिया और फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version