आलिया भट्ट को अस्पताल से मिली छुट्टी, नन्ही परी को देखने के लिए बेताब हुए फैंस, देखें तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट को मां बनने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी के साथ घर के लिए रवाना हो गए हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने 6 नवंबर को बेटी को जन्म दिया था। मम्मी-पापा बनने के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है। पूरे कपूर खानदान और भट्ट परिवार में खुशियों का माहौल बना हुआ है। नन्ही परी के घर में आने से सभी के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है।

वहीं कपूर परिवार ने लिटिल प्रिंसेस के स्वागत के लिए खास तैयारियां भी की हुई हैं। हर किसी के लिए यह पल बहुत ही खास है। बता दें कि आलिया भट्ट ने मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। अब आलिया भट्ट हॉस्पिटल से घर लौट आई हैं। हॉस्पिटल से निकलते हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की कार की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अपनी नन्ही परी को लेकर रणबीर-आलिया हॉस्पिटल से निकलते हुए नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट बेटी को लेकर हॉस्पिटल से निकलीं

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वह हॉस्पिटल से निकलते हुए रणबीर और आलिया की कार की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी नन्ही परी को लेकर ब्लैक कलर की रेंज रोवर कार में हॉस्पिटल से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आलिया और उनकी नन्ही परी की पहली झलक पाने के लिए बेताब फैंस हॉस्पिटल के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए हैं। हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि कपूर खानदान की लिटिल प्रिंसेस किस की तरह दिखती है।

डिलीवरी के बाद आलिया भट्ट की पहली झलक

भले ही कपूर खानदान की नन्हीं परी के दीदार अभी तक फैंस को नहीं हो पाए परंतु आलिया भट्ट के डिलीवरी के बाद पहली झलक फैंस को देखने को मिल गई है। सोशल मीडिया पर कार के शीशे से बाहर देखती आलिया भट्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट ब्लैक आउटफिट में नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं। वहीं मां बनने की खुशी और सुकून आलिया भट्ट के चेहरे पर साफ साफ देखा जा सकता है।

पहले यह खबर निकल कर सामने आई थी कि जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपनी बेटी को पहली बार गोद में लिया था, तो काफी भावुक हो गए थे। दोनों की आंखों में खुशी के आंसू निकल पड़े थे। बेटी के जन्म के बाद दोनों के जीवन में खुशियां आ गई हैं। मम्मी-पापा बनकर दोनों काफी स्पेशल फील कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल अप्रैल में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद ही आलिया ने अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। अब आलिया और रणबीर माता-पिता बन गए हैं। हर कोई कपल की बेटी की पहली झलक देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।