इटली में बेबीमून पर गए थे रणबीर-आलिया, लौटे तो एक्ट्रेस ने दिखाया बड़ा सा बेबी बंप, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इसी साल 27 जून को अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थी। इसी साल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद से कपल अपने वर्क कमिटमेंट्स में काफी व्यस्त था। इसलिए हनीमून पर तो नहीं जा पाए थे। हनीमून पर तो नहीं, लेकिन कपल बेबीमून पर जरूर गया। जी हां, बीते दिनों स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने बेबीमून का आनंद लेने के लिए इटली गए थे।

अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर टाउन में वापस लौट चुके हैं। अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर कपल बेबीमून पर गया था। अब यह दोनों मुंबई वापस लौट आए हैं। एयरपोर्ट से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बहुत ही जल्द माता-पिता बनने वाले हैं। वह अपनी जिंदगी के इस फेज को काफी एंजॉय कर रहे हैं। आलिया और रणवीर इटली में बेबीमून इंजॉय करने के बाद अब वापस आ गए। बीती रात एयरपोर्ट पर दोनों को देखा गया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हमेशा की तरह कैजुअल लुक को चुना था। अगर हम रणबीर कपूर के लुक की बात करें तो अभिनेता ने पेस्टल ब्लू कलर का जॉगर के साथ उसी कलर की शर्ट पहनी हुई थी। अभिनेता रणबीर कपूर ने मास्क भी लगाया हुआ था।

वहीं अगर हम आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट बहुत सिंपल नजर आईं। आलिया भट्ट ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसके साथ व्हाइट शर्ट उन्होंने पहनी हुई थी। आलिया भट्ट ने भी अपने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट का बेबी बंप साफ नजर आया। अभिनेत्री आलिया भट्ट के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखा। बिजी शेड्यूल के बाद वेकेशन पर गए रणबीर-आलिया ने अपने डेस्टिनेशन को सीक्रेट रखा। वैसे कपल को फैंस जब भी साथ में देखते हैं उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता।

आलिया भट्ट ने पहले ये तस्वीर की थी शेयर

आपको बता दें कि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ कोई ना कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बेबीमून पर अपनी एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें वह धूप एंजॉय करते हुए दिखाई दी थीं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

अगर हम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो दोनों साथ में फिल्म “ब्रह्मास्त्र” में नजर आएंगे। आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म “डार्लिं”ग को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं रणबीर कपूर की “शमशेरा” फ्लॉप साबित हुई है। रणबीर और आलिया साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र में दिखाई देंगे। यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को 5 भाषाओं में रिलीज की जाएगी।