शादी के बाद आलिया भट्ट के बदल जाएंगे कई रिश्ते, तैमूर-जेह की “मामी” तो करीना की कहलाएंगी “भाभी”

बॉलीवुड की सबसे क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट बहुत ही जल्द शादी करने वाली हैं। सालों के कयासों और अफवाहों के बाद लगता है कि इस बार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। काफी समय से बॉलीवुड के कुल एक्टर्स में से एक रणबीर कपूर को आलिया भट्ट डेट कर रही हैं। आखिर में कपल ने शादी करने का निर्णय ले लिया है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को लेकर कई सारी डिटेल्स सामने आ रही हैं।

वहीं शादी की तारीख को लेकर भी पहले डाउट था लेकिन हाल ही में करीबी सूत्रों की तरफ से तारीख की पुष्टि कर दी गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हमेशा हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। इसी के साथ आलिया हमेशा के लिए कपूर खानदान की हिस्सा हो जाएंगी।

जब भी बॉलीवुड में कपूर खानदान की बात की जाती है, तो एक ऐसे परिवार की बात की जाती है जिसकी चार पीढ़ियां इंडस्ट्री में काम करती आई हैं। कपूर खानदान की बहू बनते ही आलिया भट्ट एक साथ कई रिश्तो में बंध जाएंगी। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से रणबीर कपूर के साथ शादी करने के बाद आलिया भट्ट कपूर परिवार में किसकी क्या लगेंगी? इसके बारे में बताने जा रहे हैं…

रिद्धिमा कपूर

कपूर खानदान की बहू बनते ही आलिया भट्ट, रिद्धिमा कपूर उनकी ननद लगेंगी और आलिया भट्ट रिद्धिमा कपूर की भाभी बन जाएंगी। आपको बता दें कि आलिया भट्ट, रणबीर कपूर की फैमिली के साथ खास लगाव रखती हैं। वह रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की भी काफी करीब हैं। जब आलिया भट्ट की शादी रणबीर कपूर के साथ हो जाएगी तो रिद्धिमा कपूर और आलिया भट्ट रिश्ते में ननद-भाभी लगेंगी।

नीतू कपूर

आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर की मम्मी नीतू कपूर इस शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। वह पहले से ही आलिया भट्ट के साथ बेहद खास बॉन्डिंग शेयर करती हैं। रणबीर कपूर संग सात फेरे लेने के बाद नीतू कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट की सास बन जाएंगी। वहीं आलिया भट्ट कपूर खानदान की नई नवेली बहुरानी होंगी।

करीना कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर भी रिश्ते में रणबीर कपूर की चचेरी बहन हैं। ऐसी स्थिति में जब रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट की शादी हो जाएगी, तो करिश्मा कपूर और करीना कपूर खान की आलिया भट्ट भाभी बन जाएंगी। वैसे देखा जाए तो करीना कपूर और आलिया भट्ट पहले से ही आपस में अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। वहीं करिश्मा कपूर के साथ भी आलिया भट्ट को कई खास मौकों पर देखा जा चुका है।

तैमूर अली खान और जेह अली खान

रणबीर कपूर से शादी के बाद आलिया भट्ट, करीना कपूर के बच्चों तैमूर अली खान और जेह अली खान की मामी कहलाएंगी।

रणधीर कपूर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर तो अब इस दुनिया को छोड़कर हमेशा हमेशा के लिए जा चुके हैं परंतु उनके भाई रणधीर कपूर मौजूदा समय में कपूर फैमिली के सबसे बड़े हैं। ऐसे में रणधीर कपूर, आलिया भट्ट के रिश्ते में चचेरे ससुर लगेंगे।

अरमान और आदर जैन

अरमान और आदर जैन रिश्ते में रणबीर कपूर के चचेरे भाई लगते हैं। ऐसे में जब रणबीर कपूर से आलिया भट्ट की शादी हो जाएगी तो यह दोनों रिश्ते में उनकी भाभी लगेंगी।