आलिया भट्ट की गोद भराई से सामने आई अनदेखी तस्वीरें, पत्नी पर प्यार लुटाते दिखे रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर कुछ महीनों पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के लगभग दो महीने बाद ही आलिया भट्ट ने अपने फैंस को खुशखबरी दी थी कि वह बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं। वहीं आलिया भट्ट के प्रेग्नेंट होने की खबर जानकर फैंस भी बेहद खुश हो गए। बहुत ही जल्द आलिया भट्ट मां बनने जा रही हैं। इन दिनों अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर खूब सुर्खियों में बनी हुई हैं।

वैसे देखा जाए तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में बने रहे हैं। पहले वह शादी को लेकर चर्चा में रहे थे फिर वह अपनी पहली साथ की फिल्म और अब अपने बेबी को लेकर दोनों लाइमलाइट में बने हुए हैं। हाल ही में आलिया भट्ट के घर पर गोद भराई का कार्यक्रम रखा गया था।

इस खास मौके पर आलिया भट्ट के करीबी दोस्तों से लेकर परिवार का हर सदस्य इस फंक्शन में शामिल हुआ था, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। अब इसी बीच आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म से कुछ अनदेखी तस्वीरें सामने आई हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट ने शेयर की अपनी गोद भराई की कुछ अनदेखी तस्वीरें

दरअसल, आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोद भराई की कुछ अनदेखी तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।

आलिया भट्ट ने अपनी गोद भराई पर पीले रंग का खूबसूरत सूट पहना हुआ है और उनके चेहरे पर बेबी ग्लो भी साफ-साफ देखा जा सकता है। रणबीर कपूर पिंक कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे थे।

आलिया भट्ट के द्वारा गोद भराई की जो तस्वीरें शेयर की गई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि आलिया की गोद भराई कार्यक्रम में उनके पिता महेश भट्ट, मां सोनी राजदान, बहन पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट भी नजर आ रही हैं। पूरी भट्ट फैमिली ने एक साथ में पोज देते हुए फोटो खिंचवाई।

आलिया भट्ट की गोद भराई में करीना कपूर को छोड़कर बाकी सभी कपूर मेम्बर्स दिखाई दिए। आपको बता दें कि करीना कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए देश से बाहर गई हुई हैं। इसी वजह से वह आलिया भट्ट के बेबी शॉवर का हिस्सा ना बन सकीं।

आलिया भट्ट की गोद भराई की रस्म में सासू मां नीतू कपूर, ननंद रिद्धिमा, करिश्मा कपूर, श्वेता बच्चन भी नजर आईं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी एक साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

अगर हम आलिया भट्ट के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री आलिया भट्ट बहुत ही जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी” में दिखाई देंगी। करण जौहर के निर्देशन में बनी यह फिल्म अगले साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर एनिमल और लव रंजन की अनटाइटल फिल्म में नजर आने वाले हैं।