इन अभिनेत्रियों ने पहली रसोई में बनाई ऐसी-ऐसी डिशेज, कि पति के साथ-साथ सास-ससुर ने भी चाटी उंगलियां!

शादी का बंधन बहुत ही पवित्र माना जाता है। शादी के बाद लड़का और लड़की अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करते हैं। शादी के बाद जब दुल्हन ससुराल जाती है, तो उसके लिए वहां पर सब कुछ नया होता है। शादी के बाद लड़की को ससुराल में नए-नए लोग मिलते हैं, जिन्हें जानने में थोड़ा समय लगता है। इसके साथ ही ससुराल में शुरुआत के दिनों में तरह-तरह की रस्में और रीति-रिवाज निभाए जाते हैं, जिसकी वजह से दुल्हन काफी नर्वस रहती है कि कुछ गड़बड़ ना हो जाए।

ससुराल में सबसे पहले एक रस्म होती है, जिसमें पहली बार नई नवेली दुल्हन सबके लिए कुछ अच्छा खाना बनाती है। वहीं अगर हम बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन की बात करें, तो जब भी सेलिब्रिटीज रियल लाइफ में शादी करते हैं, तो उनकी निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में आ जाती है। लेकिन आज हम आपको अभिनेत्रियों की पहली रसोई के बारे में बताने जा रहे हैं।

नीति टेलर

नीति टेलर टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने आर्मी कैप्टेन परीक्षित बावा संग शादी की है। दोनों लंबे समय से साथ थे। इन दोनों की शादी का फंक्शन बहुत ही निजी तरीके से रखा गया था। समारोह में सिर्फ बेहद करीबी और परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। नीति टेलर ने जब शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल की रसोई में कदम रखा था तो उन्होंने आटे का हलवा सभी के लिए बनाया था।

उन्होंने तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी भी जाहिर की थी। तस्वीरों में नीति टेलर बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने पिंक और ऑरेंज रंग का सलवार सूट पहना था। हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर लगाए वह कैमरे के लिए स्माइल करती हुई नजर आईं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी काफी सुर्खियों में बनी रही। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बन गए हैं। लेकिन बता दें कि जब यह दोनों शादी के बंधन में बंधे थे तो आलिया भट्ट का एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसे आलिया भट्ट की पहली रसोई का वीडियो कहा जा रहा था। वायरल वीडियो में आलिया भट्ट खाना बनाती हुई नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें, तो आलिया भट्ट ने अपनी पहली रसोई पर हलवा ही बनाया था।

हंसिका मोटवानी

साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को बॉयफ्रेंड सोहेल कथुरिया का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। शादी के बाद जब हंसिका मोटवानी की पहली रसोई हुई, तो उन्होंने पति और ससुराल वालों के लिए गरमा-गरम हलवा बनाया। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

मौनी रॉय

टेलीविजन की बेहद मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी पहली रसोई की रस्म में काफी कुछ बनाया था। उन्होंने वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह लड्डू बनाते हुए नजर आई थीं।

राजश्री रानी

टीवी का मशहूर धारावाहिक इमली में अर्पिता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री राजश्री रानी ने अपनी पहली रसोई की तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने अपनी पहली रसोई पर काफी सारी डिशेज बनाई थी।

करिश्मा तन्ना

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी समय व्यतीत कर रही हैं। एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से शादी की है। करिश्मा तन्ना ने ससुराल में अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी की थी, जिसकी झलक अभिनेत्री में तस्वीरें शेयर कर दिखाई। उन्होंने अपनी पहली रसोई पर हलवा बनाया था।