पहले कुछ ऐसी दिखती थीं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, अब इनके लुक में जमीन-आसमान का आ गया है अंतर, देखें Photos

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं जैसे-जैसे समय बीतता रहता है उसके साथ साथ इंसान की शक्ल सूरत और आदत भी बदलने लगती है। परिवर्तन प्रकृति का नियम है, जिसको रोक पाना संभव नहीं है। जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे हमारे लुक में भी बदलाव आने लगते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है।

जैसे-जैसे बॉलीवुड अभिनेत्रियों की उम्र बढ़ रही है, वैसे वैसे उनके लुक में बदलाव आ रहा है। लेकिन आम लोग बढ़ती उम्र में जहां पहले से कम आकर्षक दिखने लगते हैं, वहीं बॉलीवुड की हसीनाएं बढ़ती उम्र के साथ-साथ और ज्यादा खूबसूरत और जवान होती जा रही हैं।

जी हां, बॉलीवुड की अभिनेत्रियां अक्सर अपने बेहतरीन लुक के लिए जानी जाती हैं और यह अपने आप को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बॉलीवुड की उन हसीनाओं लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिनके लुक में पहले और अब में काफी अंतर आ चुका है।

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। इन्होंने कम उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रखा था और कामयाबी भी हासिल की है। वर्तमान समय में आलिया भट्ट भारत की बेहतरीन अभिनेत्रियों में शुमार हैं और लगातार सुपरहिट फिल्में कर रहे हैं।

हाल ही में आलिया भट्ट की शादी की तस्वीरें आप लोगों ने देखी ही होगी। उससे पहले फिल्म “गंगूबाई काठियावाड़ी” में भी आलिया भट्ट बहुत खूबसूरत नजर आ रही थीं परंतु आप इस तस्वीर को देखें। फिल्म जगत में आने से पहले आलिया भट्ट का वजन काफी ज्यादा था लेकिन उन्होंने अपने वजन पर कड़ी मेहनत की और अपने लुक को पूरी तरह से बदल दिया।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण ने अपनी मेहनत और लगन से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वह भारतीय सेलिब्रिटीज में सबसे चर्चित और आकर्षक सेलिब्रिटी हैं। दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान की फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और आज की तारीख में वह फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म “पठान” में नजर आने वाली हैं। जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख सकते हैं, पहले और अब में उनमे काफी अंतर देखा जा सकता है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा के कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। यह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं। शिल्पा शेट्टी रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी की बेहतरीन एक्टिंग और इनकी खूबसूरती के दीवाने लाखों-करोड़ों हैं। जैसा कि आप लोग तस्वीर में देख सकते हैं कि पहले और अब में उनमें काफी अंतर है।

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए अपनी नाक की सर्जरी करवाई थी ताकि वह सुंदर नजर आ सकें। मौजूदा समय में शिल्पा शेट्टी सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती हैं। इनकी उम्र 46 साल की हो गई है परंतु इन्हें देखकर इनकी असल उम्र का अंदाजा लगा पाना हर किसी के लिए मुश्किल है।

सोनम कपूर

सोनम कपूर हिंदी फिल्मों में आज के समय की शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक हैं। सोनम कपूर ने अपने बेहतरीन अभिनय से बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमाया है लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सोनम कपूर कुछ ऐसी दिखती थीं। इस तस्वीर को देखकर उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको बता दें कि सोनम कपूर बहुत ही जल्द मां बनने वाली हैं।

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की आप पहले की तस्वीर देख सकते हैं। पहले अभिनेत्री काफी अलग दिखती थीं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत दिखने के लिए अपनी सर्जरी करवाई थी।