करिश्मा ने पांव में बनवाया ये खास मेहंदी डिजाईन ,तो नीतू कपूर ने लिखवाया ऋषि कपूर का नाम ,देखें आलिया के मेहंदी रस्म की इनसाइड फोटोज

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्यारे कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं | इस कपल ने अपने परिवार और कुछ करीबियों के बीच बीते 14 अप्रैल 2022 को सात फेरे लेकर सात जन्मों के लिए एक दूजे को अपना बना लिया है | रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधने के बाद मिसेज कपूर बनी आलिया भट्ट ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है |

इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के चेहरे पर शादी की खुशी साफ तौर पर झलक रही है| आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते हैं और वही अब शादी के बाद ये दोनों पति-पत्नी के रूप में एक दूजे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं|आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की शुरुआत इस कपल के प्रीवेडिंग फंक्शन मेहंदी रस्म से हुआ था |

मेहंदी फंक्शन में आलिया भट्ट ने अपने हाथों पर रणबीर कपूर के नाम की मेहंदी रचाई थी| वही आलिया भट्ट के साथ-साथ रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर से लेकर करिश्मा कपूर और पूजा भट्ट सभी ने अपने हाथों पर मेहंदी लगाई और आज हम आपको कपूर फैमिली के कुछ सदस्यों की मेहंदी डिजाइन दिखाने जा रहे हैं जोकि इन्होंने आलिया भट्ट के मेहंदी फंक्शन के दौरान अपने हाथों में लगाया था तो आइए डालते हैं इन सितारों की स्पेशल मेहंदी डिजाइन पर एक नजर

रणबीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सासु मां नीतू कपूर आलिया भट्ट को अपनी बहू के रूप में पाकर बेहद खुश हैं और उन्होंने अपनी खुशी मीडिया के सामने भी खुलकर व्यक्त की है| वह नीतू कपूर आलिया भट्ट के मेहंदी फंक्शन के दौरान बेहद खुश नजर आ रही थी और उन्होंने इस खास मौके पर अपने हाथों में अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर का नाम लिखवाया था जिसकी एक खास झलक नीतू कपूर ने अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया था|

आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट की बात करें तो इस मेहंदी समारोह में पूजा भट्ट ने भी अपने हाथों पर खूबसूरत मेहंदी रचाई थी और वह कार में बैठे हुए अपने हाथों में लगी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए नजर आई थी|

रणबीर कपूर की कजिन सिस्टर करिश्मा कपूर ने भी आलिया और रणबीर के मेहंदी समारोह में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और इस दौरान करिश्मा कपूर ने अपने पैर में मेहंदी से बेहद खूबसूरत डिजाइन बनवाया था जिसकी एक झलक करिश्मा कपूर ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया था|

आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी बेटी आलिया के मेहंदी समारोह में अपने हाथों में मेहंदी लगाई थी और वही आलिया की बहन शाहिद भट्ट के हाथों में लगी मेहंदी डिजाइन भी कैमरे में कैद हुई थी|

गौरतलब है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के प्री वेडिंग सेरिमनी की कोई भी तस्वीर अभी तक सामने नहीं आई है हालांकि आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रणवीर सिंह संग अपनी शादी की कई तस्वीरें साझा की है और अब आलिया और रणबीर के फैन्स इस कपल की वेडिंग रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं |

वही इन दिनों सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की शादी की तस्वीरें छाई हुई है और बधाइयों का सिलसिला भी चल पड़ा है| बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर फैंस की बधाइयां का भी तांता लगा हुआ है