अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे अल्लू अर्जुन, VIP नहीं आम जनता की तरह लाइन में लगकर किए दर्शन, Video वायरल

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ज्यादातर फिल्में सुपर डुपर हिट साबित होती हैं, जिसके पीछे की मुख्य वजह है इनकी दमदार पर्सनैलिटी और शानदार एक्टिंग और जब इन दोनों का कॉन्बिनेशन दिखता है, तो फिल्म का हिट होना लाजमी है। अल्लू अर्जुन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज यह मुकाम हासिल किया है। मौजूदा समय में अल्लू अर्जुन की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है। जब से उनकी फिल्म “पुष्पा:द राइज़” रिलीज हुई है, उसके बाद से ही उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता बढ़ चुकी है।

अल्लू अर्जुन ना सिर्फ साउथ इंडियन के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं। बल्कि वह हर इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी फिल्म पुष्पा के जरिए लोगों के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। उनकी फिल्म ने करोड़ों की कमी कमाई की। तेलुगू स्टार ने करोड़ों के तंबाकू विज्ञापन तक को ठुकरा दिया। जैसे ही यह खबर सामने आई क्रिटिक्स भी उनके कायल हो गए। अल्लू अर्जुन एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ साफ दिल इंसान भी हैं। यह अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं, जिसका एक और उदाहरण उन्होंने पेश किया है।

अल्लू अर्जुन ने एक आम इंसान की तरह ही स्वर्ण मंदिर में माथा टेका

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सामने आया है, जो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अल्लू अर्जुन को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर के परिसर में देखा जा सकता है। इस वीडियो की सबसे ज्यादा दिल छू लेने वाली बात यह है कि अल्लू अर्जुन करोड़ों रुपए की कमाई करने वाले सितारों में से एक हैं, परंतु इसके बावजूद भी उन्होंने आम जनता के साथ लाइन में लगकर दर्शन किए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

आमतौर पर धार्मिक स्थलों पर वीआईपी दर्शन की सुविधा होती है, लेकिन अल्लू अर्जुन ने इस तरह की किसी भी सुविधा का फायदा नहीं उठाया और उन्होंने एक आम इंसान की तरह ही स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। अल्लू अर्जुन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी के जन्मदिन पर स्वर्ण मंदिर पहुंचे अल्लू अर्जुन

Koimoi की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी का बर्थडे मनाने अमृतसर पहुंचे थे। स्वर्ण मंदिर में वह अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी, बच्चे अयान और अरहा के साथ दिखाई दिए। इस दौरान जहां एक्टर नीले कुर्ते में सर पर रुमाल ढके हुए नजर आए। वहीं उनकी पत्नी भी नीले रंग के सूट में दिखाई दीं। हालांकि, जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा हुआ था उनका आम लोगों के साथ लाइन में खड़े होना।

अल्लू अर्जुन ने एक मशहूर एक्टर होने के बावजूद भी आम तरीके से आम लोगों की तरह लाइन में लगकर, अपनी बारी का इंतजार किया और फिर आम लोगों की तरह प्रार्थना की। अल्लू अर्जुन के इस व्यवहार ने लोगों का दिल जीत लिया है।

अल्लू अर्जुन ने अपने परिवार के साथ एक फोटो भी शेयर की और स्नेहा को विश किया

अल्लू अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर भी शेयर की थी और उन्होंने अपनी पत्नी स्नेहा को बर्थडे विश किया था। तस्वीर में देखा जा सकता है कि पूरी फैमिली साथ में नजर आ रही है। तस्वीर को शेयर करते हुए अल्लू अर्जुन ने कैप्शन में लिखा “हैप्पी बर्थडे क्यूटी।”

वाघा बॉर्डर पर BSF जवानों से मिले

अल्लू अर्जुन अमृतसर यात्रा के दौरान भारत पाकिस्तान बॉर्डर, वाघा बॉर्डर भी पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के जवानों से मुलाकात की थी। अल्लू अर्जुन ने बाघा बॉर्डर की तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया।

अल्लू अर्जुन का वर्क फ्रंट

अगर हम अल्लू अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें, तो आखिरी बार फिल्म “पुष्पा द राइज” में अल्लू अर्जुन नजर आए थे। वहीं अब फैंस को पुष्पा फिल्म के अगले भाग “पुष्पा: द रूल” का बेसब्री से इंतजार है।