Site icon NamanBharat

पत्नी स्नेहा संग वेकेशन पर पहुंचे अल्लू अर्जुन, इस खूबसूरत शहर में मस्ती कर रहा कपल, देखें Video

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। मौजूदा समय में सिर्फ दक्षिण भारत में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी अल्लू अर्जुन के लाखों फैंस मौजूद हैं। ऐसे में अल्लू अर्जुन अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ज्यादा खबरों और सुर्खियों में छाए रहते हैं। अल्लू अर्जुन ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर आज अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है और उनकी फैन फॉलोइंग भी लगातार बढ़ती ही जा रही है।

अल्लू अर्जुन अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उनकी कोई भी फिल्म आती है, तो धमाल मचा ही देती है। फिल्म “पुष्पा” की अपार सफलता के बाद अल्लू अर्जुन की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। इसी बीच साउथ सुपरस्टार और “पुष्पा” फेम स्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ वेकेशन पर हैं, जहां से कपल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।

इस खूबसूरत शहर में एंजॉय कर रहा है कपल

आपको बता दें कि अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने फैंस के बीच अक्सर अपनी और अपने परिवार के साथ की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो का कोलाज का वीडियो शेयर किया है, जिसमें अल्लू अर्जुन के साथ उनकी खूबसूरत तस्वीरें सामने आई हैं।

स्नेहा रेड्डी ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है “वेकेश,न सेलिब्रेशन, फैमिली, लव और इंस्टारील्स।” वहीं इस वीडियो में दिख रही लोकेशन को सर्च करने पर वियतनाम शो हो रहा है।

वीडियो में खूबसूरत बीच, सी फूड और पानी के बीच खूबसूरत ब्रिज को देखा जा सकता है, जो वियतनाम के द नांग शहर में है। कपल अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ यहां पर वेकेशन एंजॉय करने के लिए पहुंचा हुआ है।


सामने आए इस वीडियो में अल्लू अर्जुन की पत्नी के साथ की एक खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिल रही है, जिसमें अल्लू अर्जुन रेड हार्ट वाली कुल शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी ने प्रिंटेड वनपीस ड्रेस पहनी हुई है। इस तस्वीर में कपल का खूबसूरत अंदाज वाकई में देखने लायक है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद की जा रही है। अल्लू अर्जुन के फैंस उनके इस वेकेशन वीडियो पर शानदार रिएक्शन देने के साथ खूब लाइक भी कर रहे हैं।

अल्लू अर्जुन ने इंडस्ट्री में किए अपने 20 साल पूरे

आपको बता दें कि हाल ही में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने इंडस्ट्री में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। अल्लू अर्जुन ने इस खास मौके पर अपने फैंस को इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखकर थैंक्यू कहा। अल्लू अर्जुन ने खुद को इतना प्यार दिए जाने पर फैंस को शुक्रिया अदा करते हुए अपने इस इंस्टाग्राम बुक पोस्ट में लिखा “आज मैंने इंडस्ट्री में 20 साल पूरे कर लिए हैं। मैं बहुत खुश और ब्लेस्ड महसूस करता हूं। मैं इंडस्ट्री में अपने सभी लोगों को पाकर बेहद आभारी हूं। मैं आज जो भी हूं वो लोगों से मिले प्यार की वजह से हूं। हमेशा आभारी हूं।”

 

 

 

 

Exit mobile version