संजय दत्त ही नहीं बल्कि इनके अलावा बॉलीवुड ये टॉप स्टार्स भी हैं दिलफेंक आशिक,अफेयर्स के किस्से सुनकर रह जाएंगे हैरान

फिल्मी दुनिया में अक्सर स्टार्स को एक साथ कई लड़कियों को डेट करते हुए देखा होगा। ऐसे में स्टार्स के अफेयर्स के किस्से भी दर्शकों के लिए आम बात है। क्योंकि जहां स्टार्स पर्दे पर कई हीरोइनों के साथ रोमांस करते दिखाई देते हैं वहीं रियल लाइफ में भी कई स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने एक दो नहीं बल्कि कई लड़कियों को डेट किया है। आज आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही दिलफेंक आशिकों के बारे में बतांएगे जिनके अफेयर्स के किस्से हमेशा सुर्खियों में रहे हैं।

सलमान खान-

बॉलीवुड के चुलबुल पांडे यानि सलमान खान की बात करें तो भले ही सलमान खान ने इस उम्र में भी शादी नहीं की लेकिन उनके अफेयर्स के चर्चे आज भी होते हैं। बता दें कि सलमान का नाम ऐश्वर्या राय, कटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोमी अली, यूलिया वंतूर जैसी कई खूबसूरत हसीनाओं से जुड़ चुका है। हालांकि अभी तक सलमान सिंगल ही हैं।

रणबीर कपूर-

वहीं दिलफेंक आशिकों में रणबीर कपूर का नाम भी काफी मशहूर है। बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने अफेयर्स के चलते ज्यादा सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे वो दीपिका पादुकोण, सोनम कपूर, नरगिस फाखरी हो या फिर आलिया भट्ट या कैटरीना कैफ हों। रणबीर का दिल अक्सर उन खूबसूरत हसिनाओं पर अटक ही जाता है जिनके साथ उन्होंने फिल्म में काम किया होता है।

ऋतिक रोशन-

अगर बात बॉलीवुड के हैंडसम ब्वॉय ऋतिक रोशन की करें तो बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले एक्टर का नाम सुजैन खान से पहले कई हसिनाओं के साथ जोड़ा गया है। उनकी गुड लुक्स और दमदार एक्टिंग के चलते लड़कियां तो ऋतिक पर मरती ही हैं साथ ही बहुत सी हीरोइनों पर खुद ऋतिक भी लट्टू हो चुकी हैं। बता दें कि ऋतिक का नाम करीना कपूर, कैटरीना कैफ, बारबरा मोरी और कंगना रनौत जैसी खूबसूरत हसिनाओं के साथ जोड़ा जा चुका है।

अक्षय कुमार-

अगर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के नाम से जाने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार की बात की जाए तो अक्षय भी रोमांस के मामलों में नंबर वन रहे हैं। आज भले ही अक्षय अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी के बाद अच्छे से सेटल हो चुके हैं लेकिन एक दौर था जब अक्षय का नाम बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था। अक्षय का नाम शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, प्रियंका चोपड़ा, आयशा जुल्का के अलावा रेखा के साथ जुड़ चुका है।

संजय दत्त-

बॉलीवुड स्टार्स के अफेयर की बात हो और इस लिस्ट में संजय दत्त का नाम ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता। बता दें कि संजय दत्त अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे हैं। इस बात का खुलासा उनकी बायोपिक संजू में भी किया गया था कि उन्होंने करीब 308 लड़कियों को डेट किया है। संजय दत्त का नाम माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन, टीना मुनिम जैसी कई हसीनाओं के साथ जुड़ चुका है।