पाताल लोक में बसा है यह गांव, जमीन से 3 हजार फीट गहराई में ऐसे गुजर-बसर करते हैं लोग

जैसा कि हम सभी लोग यह बात भली-भांति जानते हैं कि दुनिया समय के साथ-साथ लगातार तरक्की करती जा रही है। पहले और अब के मुकाबले जमाना काफी बदल चुका है। लोग इतनी तरक्की कर रहे हैं कि चांद पर भी जमीन खरीद रहे हैं और वहां पर अपना घर बसाने का सपना देख रहे हैं। लेकिन आपको यह बता दें कि अभी भी दुनिया में ऐसी बहुत सी जगह हैं, जो बहुत रहस्यमई हैं और उनके बारे में लोगों को अभी तक मालूम नहीं है।

लेकिन जब इन जगहों का सच खुलकर सामने आता है, तो जो भी व्यक्ति जानता है वह हैरान हो जाता है। अगर हम आपसे यह कहे कि धरती के नीचे पाताल में भी एक ऐसी जगह है, जहां पर लोग रहते हैं, तो शायद आपको हमारी बातों पर यकीन कर पाना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा और आपको हमारी यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लगेंगी। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में आज भी ऐसी कई रहस्यमई चीजें हैं जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है।

इन्हीं में से आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताने जा रहे हैं जो जमीन से 3 हजार फीट नीचे बसा हुआ है। जी हां, आप लोग बिल्कुल सही सुन रहे हैं। दुनिया में एक ऐसा भी गांव है, जो जमीन से 3 हजार फीट की गहराई में बसा हुआ है। भले ही आपको यह बात अजीब लग रही होगी परंतु यह बिल्कुल सच है। यह अनोखा गांव अमेरिका में है।

जहां जमाना समय के साथ-साथ लगातार तेजी से बदलता जा रहा है। वहीं यहां के लोग आज भी पुराने तरीकों से अपना जीवन जी रहे हैं। अमेरिका के इस गांव के लोग दुनियादारी से दूर धरती के 3 हजार फीट नीचे रह रहे हैं। यह अनोखा गांव अमेरिका के ग्रैंड केन्या के हवासु केनियन का सुपाई है। तो चलिए जानते हैं इस गांव के विषय में…

हर साल 55 लाख पर्यटक घूमने आते हैं यहां

आपको बता दें कि पाताल लोक में बसे होने की वजह से यहां पर हर वर्ष करीब 55 लाख लोग घूमने आते हैं। यहां रहने वाले को रेड इंडियन कहते हैं। अभी भी इस गांव में करीब 200 लोग रहते हैं। अमेरिका का यह गांव दुनिया भर में पर्यटकों के लिए बहुत प्रसिद्ध है।

डाकघर, कैफे और स्कूल की सुविधाएं उपलब्ध

अमेरिका के इस गांव की आबादी बहुत कम है परंतु इसके बावजूद भी यहां पर सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। आपको यहां पर चर्च, डाकघर, जनरल स्टोर और एक कैफे भी मिल जाएगा। इस गांव में स्कूल भी बने हुए हैं।

यहां के लोग हैं काफी पीछे

आजकल के समय में इस गांव के लोग बहुत पीछे हैं। यह गांव 3000 फीट की गहराई में एक गहरे गड्ढे के अंदर स्थित है। यहां पर आने-जाने के साधन काफी कम है। इसी वजह से यह दुनिया से कटा हुआ है। यहां आने जाने के लिए लोग खच्चर का प्रयोग करते हैं। वहीं इस छोटे से गांव में घूमने वाले लोग हेलीकॉप्टर से जाते हैं। गांव के नजदीक हाईवे जहां लोग यहां से आना-जाना करते हैं।

इस गांव के लोग लिखते हैं चिट्ठी

आपको बता दें कि इस गांव में इंटरनेट की सुविधा नहीं है, इसी वजह से गांव के लोग चिट्ठी लिखते हैं। इस गांव में रहने वाले लोग हाओप्पी भाषा बोलते हैं। यहां लोग जीवन जीने के लिए मक्का और फली की खेती करते हैं।