अमिताभ बच्चन ने खरीदा हर लग्ज़री सुख सुविधा से लैस 31 करोड़ का ड्यूप्लेक्स घर,जाने क्या है इसकी खासियत

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन को एक तरफ जहाँ उनकी कमाल की फिल्मो और एक्टिंग के लिए जाना जाता है वहीं दूसरी तरफ अपनी लग्जरीयस लाइफस्टाइल की वजह से भी अमिताभ और पूरा बच्चन परिवार अक्सर सुर्ख़ियों में रहता है| जानकारी के लिए हम आपको बता दन के अमिताभ के पास खुद के 5 से 6 बंगले मौजूद है जिनमे जलसा, प्रतीक्षा, वत्स और जनक जैसे नामी बंगले शामिल हैं| और इसके अलावा फ्लैट्स में अमिताभ नें इन्वेस्ट कर रखा है| इसके अलावा दुबई, अमेरिका और पेरिस तक बच्चन परिवार की प्रॉपर्टी फैली हुई है|

और इनकी इसी प्रॉपर्टी में अब एक और घर जुड़ गया है जो के मुंबई के अँधेरी के पोश का ही एक ड्यूप्लेक्स है| बता दें के अमिताभ नें इसे पूरे 31 करोड़ रुपयों में खरीदा है और इसके रजिस्ट्रेशन के लिए 62 लाख की स्टैम्प ड्यूटी चुकानी पड़ी है|मशहूर क्रिस्टल ग्रुप के ‘अटलांटिस प्रोजक्ट’ में अमिताभ नें यह ड्यूप्लेक्स खरीदा है| कुल 5184 वर्गफुट में फैली इस इमारत में इनका फ्लैट 27वीं और 28वीं मंजिल पर बना हुआ है|

अमिताभ के नये घर की बात करें तो इसमें कुल 6 कार पार्किंग्स मौजूद है| पर अमिताभ अब यहाँ रहने आने वाले है या नही यह तो ख पाना मुश्किल है क्योंकि कई सालों से अमिताभ नें अपने जुहू के जलसा बंगले को ही अपना मुख्य आवास बना रखा है| बता दें के इससे बच्चन परिवार प्रतीक्षा बंगले में रहा था|

जानकारी के लिए बता दें के अमिताभ के पास जुहू इलाके में ही कुल 4 बंगले हैं जिनमे से अकेले इनके जलसा बंगले की कीमत तकरीबन 112 करोड़ रुपये है| वहीँ इनके पूर्व आवास यानि प्रतीक्षा की कहें तो यह भी जुहू इलाके में ही है जिसकी कीमत करोड़ो में है| इसके अलावा जनक नाम का एक आलिशान बंगला भी अमिताभ के पास है जिसे इन्होने अपने ऑफिस के तौर पर रखा है| इसके अलावा अपने वत्स नाम के बंगले को एक बैंक को बिग बी नें रेंट पर दे रखा है|

मुंबई से बाहर साउथ दिल्ली में भी अमिताभ बच्चन के पास सोपान नाम का खुद का बंगला है। साथ ही अमिताभ बच्चन के पास नोएडा, अहमदाबाद, गांधीनगर, पुणे और भोपाल के भी मशहूर इलाकों में बंगले मौजूद है| वहीँ पत्नी जया को अमिताभ नें फ्रांस में एक अपार्टमेंट भी गिफ्ट किया था| हालाँकि वहां ये केवल एक से दो बार ही गये हैं|

वहीँ अगर बात करें बेटे अभिषेक और बहु ऐश्वर्या की तो इन्ही की तरह वो भी प्रॉपर्टीज में काफी निवेश क्र चुके है|ऐश्वर्या और अभिषेक का मुंबई में अपना खुद भी एक लक्जीरियस अपार्टमेंट है। और इसके साथ साथ न्यूयॉर्क में सेंट्रल पार्क एरिया में भी इन्होने फ्लैट्स खरीद रखे हैं जहाँ कई बार ये छुट्टियाँ बिताने पहुँचते हैं| इसके अलावा अभिषेक के पास दुबई के पाम जुमैरा में भी एक आलिशान विला मौजूद है|

खबरों और रिपोर्ट्स की माने तो ऐसा बताया जाता है के अमिताभ, जया, अभिषेक और ऐश्वर्या की अगर कुल सम्पति को मिला दिया जाए तो बच्चन परिवार पूरे 3563.13 करोड़ की संपत्ति को ओन करता है और आज बच्चन पिरवार बॉलीवुड का सबसे चर्चित परिवारों में से एक माना जाता है |