Site icon NamanBharat

बेहद आलीशान है अमिताभ बच्चन का “जलसा”, हीरे जवाहरात से सजी है घर के मंदिर की मूर्तियां, तस्वीरों में देखें अंदर का नजारा

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े नायक के रूप में पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन एक ऐसी शख्सियत हैं, जो भारत के साथ-साथ देश विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। हर वर्ग का आदमी चाहे बच्चा हो या बूढ़ा, सभी इनको पसंद करते हैं। दुनियाभर में अमिताभ बच्चन के चाहने वालों की संख्या अनगिनत है। हर कोई इनके अभिनय का दीवाना है। इतना ही नहीं बल्कि इनका व्यवहार भी लोगों को बहुत पसंद आता है।

अमिताभ बच्चन आज एक आलीशान जीवन जीते हैं। अमिताभ बच्चन के आलीशान बंगले “जलसा” को देखने भी रोजाना सैकड़ों लोग पहुंचते। अमिताभ बच्चन का बंगला जलसा बेहद आलीशान है। अमिताभ बच्चन भी यहां से अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। आज हम आपको अमिताभ बच्चन के इस खूबसूरत बंगले के अंदर की कुछ खूबसूरत तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के पावर कपल अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अपने परिवार अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन के साथ अपने भव्य बंगले “जलसा” में रहते हैं। हर शाम जलसा के गेट खोल दिए जाते हैं ताकि बिग बी के फैंस उनकी एक झलक पा सके। करीब 3 दशकों से भी अधिक समय से अमिताभ बच्चन दुनियाभर के अपने प्रशंसकों को “जलसा” के गेट पर अस्थायी पोडियम पर खड़े होकर अभिवादन कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन के बंगले में हर सुख सुविधाएं मौजूद हैं। अमिताभ बच्चन का दो मंजिला बंगला करीब 10 हजार वर्ग फीट में बना हुआ है। इससे पहले बच्चन परिवार “प्रतीक्षा” नाम के बंगले में रहता था। अमिताभ बच्चन ने अपने घर को बहुत खूबसूरती से सजाया है। उनके घर का इंटीरियर भी देखने लायक है।

जलसा में एक ही छत के नीचे पूरा बच्चन परिवार रहता है। इतना ही नहीं श्वेता बच्चन भी इसी घर में ज्यादा समय बिताती हैं। जलसा में दुनिया की एंटीक चीजों और बेशकीमती लग्जरी सामानों का अंबार लगा हुआ है।

आगे पढ़ें अगले पेज पर:

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के घर में राम दरबार भी लगता है। जहां भगवान की मूर्तियां सोने-हीरे से लदी हुई हैं। जी हां, बच्चन परिवार के घर का मंदिर बहुत सुंदर है। घर के मंदिर में भगवान की मूर्तियों को सोने और हीरे के भारी गहनों से सजाया गया है।

आपको बता दें कि एक बार अमिताभ बच्चन ने अपने घर जलसा के भव्य मंदिर की एक झलक शेयर की थी। तस्वीर में अमिताभ बच्चन को सर्वशक्तिमान का आशीर्वाद लेते हुए सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए देखा जा सकता है।

बच्चन परिवार के घर का मंदिर बहुत सुंदर है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि भगवान की मूर्तियों को सोने और हीरों के भारी गहनों से सजाया गया है।

घर के मंदिर में भगवान श्री राम, माता सीता और अपने अनुज लक्ष्मण के साथ विराजमान हैं। राम दरबार को हर दिन ताजे फूलों से सजाया जाता है।

अमिताभ बच्चन के इस आलीशान बंगले के इंटीरियर से लेकर होम एसेसीरीज, फर्नीचर और झूमर तक सब कुछ देखने लायक है। बिग बी के घर में कई तरह की पेंटिंग्स भी हैं, जो काफी आकर्षित हैं। एक्टर के घर में स्विमिंग पूल से लेकर गेम्स तक हर सुविधा उपलब्ध है।

 

 

 

 

 

Exit mobile version