अमिताभ बच्चन को बेचना पड़ा अपना दिल्ली वाला पुश्तैनी बंगला, जानिए कितने में हुआ सौदा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने आप में ही एक ऐसी शख्सियत हैं, जो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। अमिताभ बच्चन को हर वर्ग का आदमी बेहद पसंद करता है, चाहे वह बच्चा हो या फिर बूढ़ा। उनके चाहने वाले दुनिया भर में अनगिनत हैं।

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने साउथ दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित अपने पैतृक घर “सोपान” को बेच दिया है। उन्होंने इस घर को करीब 23 करोड़ रुपये में बेच दिया है। अभिनेता के माता-पिता तेजी बच्चन और हरिवंश राय बच्चन इस बंगले में रहते थे। एक सुंदर दो मंजिला घर में बच्चन परिवार का निवास था। लेकिन अब अमिताभ बच्चन ने इस घर को बेच दिया है।

अमिताभ बच्चन ने बेचा अपना दिल्ली वाला आलीशान बंगला

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन को इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी जाना जाता है। अमिताभ बच्चन के मुंबई में 5 बंगले हैं। लेकिन आजकल अमिताभ बच्चन इस खबर की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं कि उन्होंने अपना दिल्ली के गुलमोहर पार्क में स्थित बंगला “सोपान” बेच दिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि अमिताभ बच्चन को इस घर से काफी लगाव था क्योंकि इस घर में उनके माता-पिता रहते थे और उन्होंने भी इसमें कई दिन बीता है। इतना ही नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में भी कई बार सोपान का जिक्र किया है।

“ई टाइम्स” की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह संपत्ति नेज़ोन ग्रुप ऑफ कंपनी के सीईओ अवनी बदर द्वारा खरीदी गई है, जो करीब रहते हैं। ऐसा बताया जाता है कि वह बच्चन परिवार को 35 साल से भी अधिक वर्षों से जानते हैं। रिपोर्ट में यह बताया गया है कि 418 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई इस संपत्ति के लिए रजिस्ट्री 7 दिसंबर को पूरी की गई थी।

आपको बता दें कि इस संपत्ति को अमिताभ बच्चन के पूजनीय पिताजी ने खरीदा था। अमिताभ बच्चन का यह पुराना घर उनकी पुरानी कई सारी यादों से जुड़ा हुआ है। भले ही अमिताभ बच्चन के पिता जी इस दुनिया को अलविदा कह कर जा चुके हैं लेकिन अभिनेता के पिता ने कई सालों तक तेजी बच्चन के साथ यहां अपनी जिंदगी बिताई थी। इस घर को बेचने के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि दिल्ली में ना रहने के कारण उनके घर की देखरेख ठीक से नहीं हो पा रही है, जिसके चलते इस बंगले को उन्होंने अपने जान पहचान के लोगों को बेचना ठीक समझा।

अमिताभ बच्चन के मुंबई में है 5 बंगले

आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के मुंबई में ही पहले से 5 बंगले मौजूद हैं। इनमें से एक बंगले जलसा में अमिताभ बच्चन अपने परिवार के साथ रहते हैं। वही अमिताभ बच्चन की विदेश में भी कई प्रॉपर्टी हैं। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन अपने बंगला जलसा पर हर रविवार को अपने फैंस से मिलने के लिए आते हैं। बच्चन परिवार का यह बंगला 10 हजार वर्ग फुट में फैला हुआ है। यह खूबसूरत बंगला मुंबई के जुहू में स्थित है। वही दूसरे बंगले का नाम “प्रतीक्षा” है, जहां वह पहले रहते थे। वहीं तीसरे बंगले का नाम जनक है। यह बच्चन परिवार का ऑफिस है। वहीं चौथा बंगला वत्स है जो इन दिनों एक बैंक को किराए पर दे दिया गया है।