नेपाली रीति-रिवाज में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग रचाई शादी , पोस्ट से हुआ खुलासा

दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं। दिनेश लाल यादव दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर फिल्मों में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक लाजवाब गायक भी हैं, जिन्होंने अपनी गायकी से लोगों को अपना दीवाना बना लिया है।

मौजूदा समय में निरहुआ की फैन फॉलोइंग भी बहुत तगड़ी है। दुनिया भर में इनके फैंस की संख्या लाखों-करोड़ों में है। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ कि कोई भी फिल्म या गाना आता है तो वह आते ही सुपरहिट लिस्ट में शामिल हो जाती है। वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी सुपरहिट है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है और खूब इन्हें प्यार मिलता है। इन दोनों की दमदार केमिस्ट्री को ऑनस्क्रीन के साथ-साथ ऑफस्क्रीन दोनों ही जगह खूब पसंद की जाती है। इसी बीच कपल का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ का एक फोटो और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस हैरानी में आ गए हैं। इसमें दोनों नेपाली अंदाज में शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, एक तस्वीर के साथ वीडियो को आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने मिलकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें दोनों को नेपाली दूल्हा-दुल्हन के अवतार में देखा जा सकता है।

निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने रचाई शादी?

अगर हम सबसे पहले तस्वीर की बात करें तो आप लोग तस्वीर में देख सकते हैं कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ नेपाली रीति रिवाज के तहत दूल्हा दुल्हन बने हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ ने लंबी टोपी और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। इसके साथ ही मरून कलर की शेरवानी पहने हुए वह नजर आ रहे हैं। वहीं अगर हम आम्रपाली दुबे की बात करें तो वह लाल जोड़े में सजी हुई दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही उनके माथे पर लाल रंग का माथा पट्टी लगा हुआ भी देखा जा सकता है।

निरहुआ ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा है कि “नेपाली शादी।” इस पोस्ट को देखने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों के साथ साथ फैंस भी कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ ही कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया है।

वीडियो भी हुआ वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dubey Aamrapali ? (@aamrapali1101)

सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें आप सभी लोग देख सकते हैं कि आम्रपाली और निरहुआ मंडप के पास दिखाई दे रहे हैं। दोनों के गले में जयमाला भी देखी जा सकती है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक दूसरे के साथ रोमांटिक दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों को शादीशुदा देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कपल पर खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट बॉक्स में लोग इस जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

यह असल शादी नहीं है

बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी हैं और दोनों ने ही एक साथ लगभग दो दर्जन फिल्मों में साथ काम किया हुआ है। यह जो सोशल मीडिया पर तस्वीर और वीडियो वायरल हो रहा है उसमें जो इन दोनों की शादी दिखाई गई है वह असल शादी नहीं है बल्कि अब दोनों “निरहुआ बनल करोड़पति” फिल्म में एक साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म से शूट किया गया एक छोटा सा सीन है।