जब अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ फिल्म में लीड रोल करने के लिए अनिल कपूर को हटवानी पड़ी थीं अपनी मूछें

बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर कहे जाने वाली अनिल कपूर अपनी फिटनेस और जोशीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें अपनी मूछों से बेहद ज्यादा प्यार है। आपने ने भी अनिल कपूर को उनकी हर फिल्म में मूछों के साथ ही देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर ने एक ऐसी भी फिल्म की थी जिसमें उन्हें अपनी बेहद प्रिय मूछों को हटवाना पड़ गया था।

ऐसे फिल्म के लिए आगे आया नाम-

बता दें कि अपने शुरुआती करियर में अनिल कपूर मशहूर निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के साथ कई फिल्मों में काम किया है। अनिल ने यश चोपड़ा के साथ ‘मशाल’ और ‘विजय’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया लेकिन वो अनिल कपूर यश चोपड़ा के साथ सोलो हीरो फिल्म में काम करना चाहते थे। जब साल 1991 में यश चोपड़ा फिल्म ‘लम्हे’ बना रहे थे। तब यश चोपड़ा फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रीदेवी को अमिताभ बच्चन कुछ खास पसंद नहीं आए। जिसके बाद यश चोपड़ा को नए चेहरे की तालाश थी और उनकी तालाश अनिल कपूर पर जाकर खत्म हुई थी।

रिजेक्ट हो गए थे अनिल कपूर-

आपको बता दें कि फिल्म ‘लम्हे’ के लेखक हनी ईरानी थे, जिन्होंने अनिल कपूर का नाम यश चोपड़ा को दिया था। वहीं अनिल कपूर से मिलने के बाद यश चोपड़ा को लगा कि इस किरदार के अनुसार अनिल बड़े हैं इसलिए उन्होंने अनिल को रिजेक्ट कर दिया। लेकिन बताया जाता है कि रिजेक्ट होने के बाद भी अनिल कपूर यश चोपड़ा को मनाते रहे और आखिर में यश चोपड़ा ने एक्टर की बात मान ली लेकिन उन्होंने अनिल कपूर के सामने एक शर्त रखी थी।

मूछों को कटवाकर हीरो बने थे अनिल-

दरअसल यश चोपड़ा की शर्त के मुताबिक अनिल कपूर को अपने मूछें कटवानी थी। क्योंकि मूंछे हटवाने के बाद अगर उनका कैरेक्टर कहानी के कैरेक्टर से मेल खाता है तो उन्हें लिया जाएगा। फिर क्या यश चोपड़ा की ये बात सुनकर अनिल कपूर परेशान हो गए लेकिन उन्होंने यश चोपड़ा के साथ काम करने के लिए अपनी मूछों की कुर्बानी दी। जिसके बाद अनिल कपूर ने बिना मूछों के अपना फोटोशूट करवाया और फिल्म के लिए सेलेक्ट कर लिए गए। इस तरह अनिल कपूर फिल्म ‘लम्हे’ में श्रीदेवी के हीरो बन गए और दोनों की जोड़ी काफी हिट हुई।

अनिल कपूर की भाभी थीं श्रीदेवी-

बता दें कि फिल्म इंडस्ट्री में एक दौर था जब एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आया करती थी। फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री ने लाखों लोगों को जबरदस्त फैन बनाया था। दोनों ने एक साथ ’लाडला’, ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘लम्हे’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन आपको बता दें कि सिनेमा की हिट जोड़ी कही जाने वाली असल जिंदगी में श्रीदेवी अनिल कपूर की भाभी थीं। बता दें कि बॉलीवुड में करीब 14 फिल्मों में अनिल कपूर के साथ काम कर चुकी श्रीदेवी ने अनिल कपूर के बड़े भाई और प्रोड्यूसर बौनी कपूर से शादी कर ली थी।