Site icon NamanBharat

अनिल कपूर ने 39वीं एनिवर्सरी पर पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, एक्टर ने अनसीन तस्वीरें शेयर कर लिखा लव नोट

अनिल कपूर (Anil Kapoor) बॉलीवुड इंडस्ट्री के शानदार अभिनेता हैं। बॉलीवुड के “मिस्टर इंडिया” यानी सुपरस्टार अनिल कपूर को फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में गिना जाता है। भले ही अब एक्टर 66 साल के हो गए हैं लेकिन अभी भी उनकी उम्र को देखकर कोई यह नहीं बता सकता कि अभिनेता 60 को पार कर गए हैं। अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है।

वही अनिल कपूर (Anil Kapoor) अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों ही लाइफ में काफी सुर्खियां बटोरते हैं। दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने 19 मई 2023 को अपनी 39 साल की शादी का जश्न मनाया। इस मौके पर अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पत्नी सुनीता के साथ अपने बंधन का जश्न मनाने के लिए पुरानी तस्वीरों का एक एल्बम शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक बहुत सुंदर सा लव नोट भी लिखा है।

अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को विश की एनिवर्सरी

आपको बता दें कि 19 मई 1984 को शादी करने से पहले अभिनेता अनिल कपूर और सुनीता कपूर ने 11 साल तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों 39 साल से खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। वहीं इन दोनों की प्रेम कहानी इससे भी पहले शुरू हुई थी।

भले ही दोनों की शादी को 39 साल हो गए हैं लेकिन एक दूसरे का साथ निभाते आज इन्हें 50 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर अनिल कपूर ने अपनी पत्नी सुनीता के लिए एक बेहद सुंदर सा लव नोट लिखा।

अनिल कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ पुरानी अनसीन तस्वीरों को शेयर किया है। पत्नी सुनीता के साथ कई पुरानी तस्वीरें शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा “हमें खुशहाल प्यार के 50 वर्ष मुबारक हों सुनीता! यह प्रेम कहानी करीब 50 साल पहले शुरू हुई थी और यह हमेशा रहेगी!”

अनिल कपूर ने आगे यह लिखा “मैं कभी नहीं समझ पाऊंगा कि 39 वर्षों की शादी और 11 वर्षों का डेटिंग लाइफ में तुम इतनी समझदार कैसे बनी रहीं! तुम्हारे धैर्य और समर्पण के बारे में लिखा जाना चाहिए! करीब पांच दशक बाद भी आज भी कुछ नहीं बदला है। हैप्पी एनिवर्सरी माय वन एंड ओनली। अब और हमेशा सिर्फ तुम ही हो!”

अनिल कपूर के द्वारा शेयर की गई पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। फैंस ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारे भी दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं। आपको बता दें कि अनिल कपूर और सुनीता कपूर के लव मैरिज थी। दोनों ने शादी से पहले 11 साल तक एक दूसरे को डेट किया था।

एक इंटरव्यू में खुद अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने बताया था कि उनकी पत्नी सुनीता शादी से पहले उनसे ज्यादा कमाती थीं। वह एक जानी मानी मॉडल और फैशन डिजाइनर थीं। जबकि वह स्ट्रगल कर रहे थे। 11 साल के रिश्ते के बाद जब अनिल कपूर सेटल हुए तब उन्होंने शादी की थी। शादी के बाद अनिल कपूर की पत्नी सुनीता ने घर की जिम्मेदारियां संभाली थी।

 

 

 

 

 

Exit mobile version