इस शानदार अपार्टमेंट में पति संग रहती हैं अनीता हसनंदानी, देखिये सालगिरह पर घर की ये अनदेखी तस्वीरे

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी आयर रोहित रेड्डी आज टीवी इंडस्ट्री के कुछ सबसे अधिक जाने माने और चर्चित जोड़ियों में शामिल रहे हैं| साल 2013 में शादी के बंधन में बंधा यह कपल इन दिनों मुंबई से बाहर अपनी शादी की 7वी सालगिरह मना रहा है| और साथ ही एक्ट्रेस अनीता इन दिनों अनिवेर्सरी के इन पलों के साथ साथ बेबीमून एन्जॉय करती भी नजर आ रही हैं| आये दिन एक्ट्रेस अनीता अपने पति रोहित संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिनमे ये दोनों एक हसीन जोड़ी की तश मस्ती करते और अपने रिश्ते को एन्जॉय करते देखे जाते हैं|

इनमे अक्सर अनीता के आलिशान घर की भी झलक देखने मिल जाती है| ऐसे में आज हम आपको इनके घर की ही कुछ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं| बता दें के मुंबई के ही पॉश एरिया में रोहित और अनीता का यह घर है जिसमे आये दिन दोनों पार्टी करते देखे जाते हैं| अक्सर इनमे अनीता अपनी करीबी फ्रेंड एकता कपूर को भी शामिल किये रहती हैं| बता दें के इन्होने एक तस्वीर शेयर की हैं जिसमे ये अपने लिविंग एरिया में फ्रेंड के साथ तस्वीर में नजर आ रही हैं|

घर का लिविंग एरिया इन्होने काफी बड़ा रखा है जहाँ बीच में इन्होने सोफे रखवाए हुए हैं| साथ ही एरिया की दीवारों पर इन्होने तमाम पेंटिंग्स भी लगाई हुई हैं| बता दें के अनीता का पसंदीदा रंग सफेद है जिसके चलते इनके घर की अधिकतर दीवारे भी सफेद ही नजर आती हैं| वहीँ इनके घर की एक बड़ी सी छत है जहाँ अपने हसबेंड रोहित संग ये वर्कआउट करती इन्स्टाग्राम वीडियोज में नजर आती हैं| यहाँ पर इन्होने कई सारे पेड़ पौडे भी लगा है और साथ ही कुछ डिज़ाइनर चेयर भी मौजूद हैं| और अक्सर दोनों शाम में कॉफ़ी और चाय का लुत्फ़ उठाते देखे जाते हैं|

बता दें के साल 2013 की 14 अक्टूबर की तारिख को गोवा में इस कपल नें डेस्टिनेशन वेडिंग रचाई थी और इनकी शादी का यह जश्न लगभग 4 दिनों तक चला था| बताते चले के जहाँ एक तरफ अनीता एक पंजाबी कुड़ी हैं वहीँ रोहित तमिल नाडू से ताल्लुख रखते है जिसके चलते इन्होने दो रीति रिवाजों से शाई की थी जिनमे एकता कपूर के साथ साथ कई नामी सितारे पहुंचे थे| और एक दुसरे के साथ यह कपल आज भी काफी खुबसुरत नजर आता है|

बता दें के रोहित अपनी पत्नी अनीता संग ‘नच बलिये 9’ में भी देखे गये थे जहाँ इन्होने अपने डांस से लाखों लोगों के दिलों में जगह बनाई थी| पर इस शो में ये फर्स्ट रनर रहे| हिन् अगर अनीता की टीवी पर प्रसिध्ही की बात करें तो लाखों दिलों पर अपने दमदार अभिनय से अनीता राज करती आई हैं और अब भी इन्हें टीवी की कुछ सबसे खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में शामिल किया जाता है|

इनके करियर की बात करें तो इसमें ये हैं मोहब्बतें, क्या दिल में है और नागिन 3 जैसे सुपरहिट सेरिअल्स शुमार हैं| साथ ही कुछ तमिल तेलुगु और हिंदी फिल्मों में भी अनीता अपना जलवा दिखा चुकी हैं|