विवाह के बंधन में बंध गए अनमोल अंबानी और कृशा शाह, वायरल हो रही शादी की तस्वीरें, देखिए

मशहूर बिजनेसमैन अनिल अंबानी और टीना अंबानी का बड़ा बेटा जय अनमोल अंबानी अपनी प्रेमिका कृशा शाह के साथ विवाह के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी रविवार को संपन्न हुई। सोशल मीडिया पर दोनों की शादी से जुड़ी हुई ढेर सारी तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अंबानी खानदान की नई नवेली बहू कृशा शाह लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं दूल्हा बने अनमोल सफेद शेरवानी में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। तो चलिए देखते हैं इनकी शादी की तस्वीरें।

अनमोल अंबानी और कृशा शाह की जो तस्वीरें सामने आई हैं, उसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन कृशा शाह लाल और सुनहरे रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

कृशा शाह ने अपने लुक को डायमंड और एमराल्ड ज्वेलरी से एक्सेसराइज़ किया है, जिसमें चोकर, लॉन्ग नेकपीस और मांग टीका शामिल है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @bollywood__gossip

कृशा शाह ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप और रेड लिफ्ट से कंप्लीट किया है। वहीं आइवरी कलर की शेरवानी में अनमोल काफी हैंडसम लग रहे हैं।

जो तस्वीर सामने आई हैं उसमें नीता अंबानी और उनकी बेटी ईशा अंबानी व उनकी ननद दीप्ति सालगांवकर और नीना कोठारी का परिवार समेत बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि पिछले तीन-चार दिन से अंबानी परिवार में अनमोल अंबानी की शादी का सेलिब्रेशन किया जा रहा है। उनकी हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बेटे की शादी में अनिल अंबानी काफी खुश नजर आ रहे थे।

एक वीडियो भी अनमोल अंबानी की बारात का सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे राजा आइवरी कलर की शेरवानी पहने हुए अपने परिवार के सदस्यों के साथ ढोल की थाप पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में सभी खूब मस्ती में नाचते हुए दिख रहे हैं। अनमोल और कृशा की शादी के लिए अंबानी फैमिली के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मस्ती का माहौल नजर आया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WeddingSutra.com (@weddingsutra)

सामने एक और वीडियो आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अनमोल और कृशा का विवाह स्थल पूरी तरह से फूलों से सजा हुआ है। वीडियो में प्रवेश द्वार को देख सकते हैं, इसे लालटेन और फूलों से बड़ी ही खूबसूरती से सजाया गया था और आयोजन स्थल की ओर जाने वाले रास्ते में पेड़ों की शाखाओं से दीये लटके हुए भी देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि आयोजन स्थल के केंद्र में रखी गई विशाल गणेश जी की प्रतिमा भी नजर आ रही है।

दुल्हन कृशा शाह की बहन नृति शाह ने 20 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मेहंदी समारोह की एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि कृशा और अनमोल अपनी मां फाल्गुनी दवे और टीना अंबानी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इसके ऊपर नृति शाह ने “अधिक प्यार करने वाली सास” लिखा था।

टीना अंबानी ने अपने बेटे अनमोल अंबानी की हल्दी समारोह की मेजबानी 19 फरवरी 2022 को की थी। इस दौरान टीना अंबानी का लुक देखने लायक था। टीना अंबानी ने लाल रंग की एक बेहद खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी।

आपको बता दें कि अनमोल अंबानी और उनकी प्रेमिका कृशा शाह ने दिसंबर 2021 में सगाई की थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरिमनी आरंभ हो गई थी। अब अनमोल अंबानी और कृशा शाह विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। हमारी तरफ से इन दोनों को शादी के लिए ढेर सारी बधाई।