Video: भतीजी वृंदा की शादी में अनुपम खेर ने किया जमकर डांस, बेटियों के पराए होने पर एक्टर ने लिखी भावुक बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर का भला कौन नहीं जानता। अनुपम खेर अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं, इन दोनों को अभिनेता बड़े आराम से बैलेंस करके चलते हैं। अगर परिवार में कोई भी समारोह होता है तो वह अपने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट करते हैं।

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह सोशल मीडिया पर फैंस के बीच हमेशा अपने मन की बात खुल कर रखते हैं। इतना ही नहीं बल्कि देशभर में चल रहे मुद्दों पर भी खुलकर बोलते हैं। अक्सर अनुपम खेर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी मां और भाई के साथ की तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ साझा करते रहते हैं।

हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अनुपम खेर की भतीजी व अभिनेत्री वृंदा खेर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निपुन गांधी के साथ शादी की है। यह दोनों विवाह के बंधन में बंधकर हमेशा हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

शादी के वीडियो और तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक बहुत भावुक कर देने वाली बात भी लिखी है। जिसे पढ़ने के बाद जिन माता-पिता ने अपनी बेटियों को विदा किया है, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़ेंगे।

आपको बता दें कि अनुपम खेर के छोटे भाई राजू खेर की बेटी वृंदा एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक ब्लॉगर भी हैं। उन्हें फैशन और ब्यूटी से रिलेटेड ब्लॉग्स बनाना काफी पसंद है। वहीं निपुन एक वेडिंग प्लानर हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे वक्त से डेट कर रहे थे। लेकिन आखिर में दोनों ने एक बार अपने रिश्ते कोई शक्ल देने की सोची, इसी वजह से दोनों ने शादी करने का निर्णय ले लिया। दिल्ली में हुई इस शादी में भारत के मशहूर क्रिकेटर सुरेश रैना भी अपनी पत्नी के साथ शरीक हुए थे।

26 दिसंबर 2021 को वृंदा खेर अपने मंगेतर निपुन गांधी के साथ शादी के बंधन में बंधी। इस दौरान दोनों का लुक काफी क्लासिक नजर आया था परंतु महफिल की जान तो अनुपम खेर ही थे, जिनका मोहक और रोचक अंदाज इस शादी का मुख्य आकर्षण बना हुआ था। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने उनके इस लुक की खूब तारीफ की। इस शादी में अभिनेता अनुपम खेर के बेस्ट फ्रेंड और क्लासिक एक्टर-डायरेक्टर सतीश कौशिक भी मेहमान के रूप में आए हुए थे।

अनुपम खेर ने वृंदा की शादी से जुड़ी हुई कई खूबसूरत लड़कियां अपने फैंस के साथ साझा की हैं। तस्वीरों के साथ अनुपम खेर ने बेटियों के पराए होने पर एक भावुक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि “कल वृन्दा की शादी सम्पन्न हुई। पता ही नहीं चला कब बड़ी हो गई! कहा जाता है कि लड़कियां शादी के बाद पराई हो जाती है। परंतु हमारा मानना है कि हमने केवल उसका घर शिफ़्ट करवाया है।मुम्बई से दिल्ली।निपुण के घर। अब उसके दो परिवार है। दुःख सुख बाँटने वाले बहुत लोग है। ख़ुश रहें! आशीर्वाद!”