बचपन की दोस्त रह चुकी हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, दोनों ने क्रिकेटर्स को चुना अपनी जीवनसाथी

बॉलीवुड और क्रिकेट खिलाड़ियों का एक-दूसरे से बहुत पुराना रिश्ता माना जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि बॉलीवुड की कई हसिनाएं क्रिकेट खिलाड़ियों को डेट करती हैं और शादी तक भी कर चुकी हैं। बॉलीवुड में इन जोड़ियों में से एक है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी जो आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2017 में इटली में धूमधाम से शादी भी कर ली। ऐसा ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी के साथ भी है।

एकसाथ की दोनों ने पढ़ाई-

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी भी किसी एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। साक्षी और धोनी की जोड़ी को भी लोग विराट अनुष्का की जोड़ी की तरह ही खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट और धोनी दोनों की पत्नियां बचपन से ही एक-दूसरे को अच्छे से जानती हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी स्कूल फ्रैंड्स हैं और दोनों असम में एक ही जगह रहती भी थीं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। जो ये बताती है कि अनुष्का और साक्षी की जान-पहचान काफी पहले से है।

पिता के साथ असम शिफ्ट हुईं थी अनुष्का-

दरअसल अनुष्का शर्मा के पिता रिटा. कर्नल अजय कुमार शर्मा जो कि एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर थे जिसके चलते उनकी पोस्टिंग देश के कई अलग-अलग हिस्सों में होती रहती थी। अनुष्का शर्मा जब छोटी थी तब उनके पिता की पोस्टिंग असम में की गई थी। जहां अनुष्का ने अपनी पढ़ाई सैंट मैरी स्कूल से की थी जहां उनकी मुलाकात साक्षी से हुई थी।

छोटी अनुष्का और साक्षी-

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अनुष्का और साक्षी बचपन में काफी मस्ती किया करते थे। वहीं सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी के किंडरगार्डन के दिनों के तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिसमें दोनों ने कॉसट्यूम कॉम्पीटिशन के दौरान फोटो करवाई है। दोनों की तस्वीर काफी प्यारी लग रही है।

एक इंवेंट के दौरान दिए इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने बताया था कि वो स्कूल के दिनों से ही साक्षी के साथ रही हैं। उन्होंने कहा- ‘साक्षी और मैं एक छोटे से टाउन असम में साथ रहते थे। जब उसने मुझे बताया कि वो कहां रहती है, मैंने कहा बेहतरीन, मैं भी वहां रह चुकी हूं। उसने कहा मैं उस स्कूल में गई थी, मैंने कहा वहां तो मैं भी पढ़ी हूं’। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि ‘और फिर मुझे एक तस्वीर मिली जिसमें साक्षी एक परी की ड्रेस पहने हुए थी और मैंने मेरी फेवरेट आइडल माधुरी दीक्षित की तरह घाघरा पहन रखा था, साक्षी बहुत फनी हैं’।

दोनों ने चुना अलग-अलग करियर-

हालांकि बचपन में एक साथ स्कूलिंग के बाद दोनों ही अपने अपने करियर के लिए जिंदगी में आगे बढ़ीं। जहां अनुष्का शर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया तो वहीं दूसरी ओर साक्षी धोनी ने होटल मैनेजमेंट में अपना करियर सेट किया।