Site icon NamanBharat

जिम में अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली ने मारा डांस पर चांस, पत्नी के सामने फेल हो गए क्रिकेटर, देखें Video

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली का नाम आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बना रहता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सुपरहिट जोड़ी मानी जाती है। इस जोड़ी के चाहने वालों की संख्या दुनियाभर में लाखों-करोड़ों में है। इसके अलावा इस जोड़ी की गिनती पावर कपल के रूप में भी की जाती है। जब भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आते हैं तो उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब हो जाते हैं।

वैसे देखा जाए तो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर साथ में अपनी बेहद कम ही तस्वीरों और वीडियोज को साझा करते हैं लेकिन जब भी कभी भी दोनों की साथ में झलकियां सामने आती हैं, तो वह पल भर में इंटरनेट पर छा जाती हैं। इसी बीच दोनों का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग किया शानदार डांस

दरअसल, अनुष्का शर्मा ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दोनों पंजाबी कलाकार शुभ के गाने “एलिवेटेड” की पेप्पी म्यूजिक पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक जिम में कुल एंट्री करते हुए देखा जा सकता है और दोनों बिना ज्यादा हलचल किए डांस ट्रैक पर अपने पैर हिलाने लगते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा अपने पति और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।

इस वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा घुटने को मोड़कर हुक स्टेप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन बाद में विराट कोहली अपने घुटने में चोट महसूस करते हैं और वह दर्द से कराह उठते हैं। विराट कोहली अपनी पत्नी के साथ इसे करने में फेल हो जाते हैं और अपना पैर नीचे रख लेते हैं। इसके बाद अनुष्का शर्मा काफी जोर-जोर से हंसने लगती हैं। अनुष्का शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा “डांस पे चांस स्किल्स।”

यहां देखें वीडियो


सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का यह डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया है दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस डांस को देखने के बाद एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए यह लिखा है कि “भाई आराम से करो, केवल तीन ही बैटर हैं।” वहीं एक अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि “मर्द सिर्फ अपनी पसंदीदा औरत के साथ ही डांस करता है।”

एक और यूजर ने कमेंट में यह लिखा है कि “किंग आरसीबी के पास सिर्फ तीन बैट्समैन हैं। टेस्ट चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप भी आ रहा है। थोड़ा आराम से करो भाई।” इसी प्रकार से तमाम फैंस विराट और अनुष्का के इस डांस वीडियो पर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को कपल का यह डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

Exit mobile version