अनुष्का शर्मा ने माता-पिता के साथ खूबसूरत तस्वीर की शेयर, ब्रेकफास्ट का आनंद लेती हुईं दिखीं एक्ट्रेस

अनुष्का शर्मा भारत की जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपने अभिनय क्षमता से लाखों दिलों में जगह बनाई है। अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में विभिन्न किरदारों के माध्यम से अपने आपको एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में व्यक्त किया है। जैसा कि हम लोग जानते हैं अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक परफेक्ट कपल माने जाते हैं।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अपने इंस्टाग्राम पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरों को साझा किया है, जिसमें वह अपनी मां आशिमा शर्मा और पिता अजय शर्मा के साथ ब्रेकफास्ट डेट का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं।

सबसे पहले आपको यह बता दें कि अनुष्का शर्मा का जन्म उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 1 मई 1988 को हुआ था। उनका बचपन असम व कर्नाटक में बीता था। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता अजय कुमार शर्मा एक एक्स आर्मी ऑफिसर हैं। वहीं उनकी मां आशिमा शर्मा एक हाउसवाइफ हैं। अनुष्का शर्मा अपने माता-पिता के बेहद करीब हैं।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की पैरेंट्स संग प्यारी तस्वीर

आपको बता दें कि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आजकल Harrogate, North Yorkshire, London में हैं। 6 सितंबर 2022 को अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरों को साझा किया था, जिसमें वह अपने माता-पिता के साथ नजर आ रही हैं। वैसे देखा जाए तो अनुष्का शर्मा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बहुत कम ही खुद की और परिवार की तस्वीरों को शेयर करती हैं। परंतु इस बार उन्होंने पेरेंट्स के साथ ब्रेकफास्ट करते हुए तस्वीरों को साझा किया है। एक तस्वीर में आप लोग देख सकते हैं कि तीनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। पहली तस्वीर को अगर आप देखेंगे तो उसमें तीनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं।

वहीं अगर आप दूसरी तस्वीर को देखें दे तो उस तस्वीर में टेबल पर रखी हुई कॉपी नजर आ रही है।

तीसरी तस्वीर में एक दीवार पर रखे कुछ फ्रेम देखे जा सकते हैं।

चौथी तस्वीर में कैफे में रखा नाश्ता नजर आ रहा है।

अनुष्का शर्मा ने तस्वीरें शेयर कर लिखा-

अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए यह लिखा है कि “पैरेंट्स के साथ ब्रेकफास्ट डेट।”

अनुष्का शर्मा के द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। फोटो पर अनुष्का शर्मा के पति और क्रिकेटर विराट कोहली ने हार्ट इमोजी बनाकर प्यार बरसाया है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि यह परिवार आपस में कितना जुड़ा हुआ है।

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा अक्सर ही अपने पिता के साथ की तस्वीरों को साझा करती रहती हैं और गर्व से इस बात को बताते ती भी हैं कि वह आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं। साल 2012 के ई-टाइम्स संग इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने उन पलों को याद किया था, जब उनके पिता के साथ काफी मुश्किलों में निकले। कर्नल अजय कुमार शर्मा कारगिल पर गए थे। अनुष्का शर्मा ने कहा कि “कारगिल काफी मुश्किल रहा। मैं उस समय बहुत छोटी थी। मां को देखकर मुझे डर लगता था। वह परेशान हो जाती थीं। जब भी किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर फ्लैश होती थी।”

अनुष्का शर्मा ने कहा कि “जब भी पापा फोन करते थे, तो मां ज्यादा कुछ नहीं कहती थी और मैं उन्हें अपने स्कूल, बॉयफ्रेंड और हर चीज के बारे में बताती थी। बिना यह रियलाइज किए कि वह जंग के मैदान में हैं। मैं हमेशा गर्व से अपने दोस्तों को बताती थी कि मैं एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूं। एक्टर होने से ज्यादा मुझे अपनी इस बात पर गर्व है।”