नए साल का जश्न मनाने निकले अनुष्का शर्मा-विराट कोहली! एयरपोर्ट लुक से नहीं हट रही हैं फैंस की नजरें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट की दुनिया के ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें हर कोई अच्छी तरह से जानता है। यह सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक हैं। विराट कोहली ने बहुत कम समय में बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। यह अपनी दमदार बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चाओं का विषय बने रहते हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली के फैंस की संख्या दुनियाभर में करोड़ों में है। वहीं उनकी लोकप्रियता बॉलीवुड कलाकारों से भी ज्यादा सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। उनकी एक तगड़ी फैन फॉलोइंग है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी करने के बाद से ही विराट कोहली अक्सर अपनी पत्नी के साथ चर्चा में बने रहते हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा क्रिकेट और बॉलीवुड जगत के खूबसूरत कपल में से एक हैं। हालांकि मीडिया और पैपराजी से दोनों दूर ही रहना पसंद करते हैं। ऐसे में जब भी दोनों साथ में नजर आते हैं तो इनकी तस्वीरें कैमरे में कैद करने का मौका अक्सर पैपराजी हाथ से नहीं जाने देते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। जी हां, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली न्यू ईयर 2023 से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।

इन दोनों के पहनावे को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि दोनों किसी बर्फीले इलाके के लिए निकले हैं। दोनों किस डेस्टिनेशन के लिए निकल रहे हैं, इसकी तो फिलहाल जानकारी नहीं है परंतु जाहिर है कि यह इनका न्यू ईयर वेकेशन होने वाला है। दोनों ने साथ में स्माइल के साथ पैपराजी को पोज भी दिए। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

एयरपोर्ट पर स्पॉट किए जाने के दौरान विराट कोहली व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट के साथ व्हाइट टोपी व व्हाइट स्नीकर्स पहने हुए थे। विराट कोहली ने अपनी लेडीलव के कंधों पर हाथ रखा हुआ था और दोनों के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल भी नजर आ रही है।

वहीं अगर हम अनुष्का शर्मा की बात करें, तो अनुष्का शर्मा ने ब्लैक हाईनेक और ब्लू डेनिम पैंट के साथ वूलन कैप और हाथ में व्हाइट जैकेट लिए हुए नजर आईं।

आपको बता दें कि एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उन्होंने मास्क भी पहन रखा था। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा का वर्कफ्रंट

 

वहीं अगर हम अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अनुष्का शर्मा बहुत ही जल्द फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” में नजर आने वाली हैं।

उन्होंने अपनी इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है, जो पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट की कप्तान झूलन गोस्वामी पर एक बायोपिक है।

अनुष्का शर्मा ने शूटिंग के आखिरी दिन सेट से कई तस्वीरों को साझा किया था। आखिरी दिन झूलन भी उनके साथ शामिल हुई थीं।

तस्वीरों में झूलन और अनुष्का टीम की जर्सी व उस पर एक क्लैपरबोर्ड के साथ बने कस्टम मेड केक कटिंग में हिस्सा लेती हुई नजर आ रही हैं।

आखिरी शॉट के लिए झूलन ने क्लैपरबोर्ड भी थाम रखा था। अनुष्का शर्मा और झूलन प्रोसित रॉय के साथ मिलकर केक काटा।

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा “”यह #ChakdaXpress पर एक रैप है और शूट को समाप्त करने के लिए अंतिम क्लैप के लिए @JhulanGoswami को धन्यवाद! #ComingSoon #ChakdaXpressOnNetflix।”