विराट कोहली के बर्थडे पर अनुष्का शर्मा ने कुछ इस अंदाज में किया विश, बेटी वामिका संग फोटो की शेयर

स्टार इंडियन क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसे हर कोई अच्छी तरह से जानता है। यह सबसे होनहार क्रिकेटरों में से एक हैं। मौजूदा समय में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग की संख्या लाखों में है। उनके फैंस उनकी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी के बारे में भी जानकारी प्राप्त करने में काफी ज्यादा रुचि रखते हैं। यही वजह है कि क्रिकेट के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी अक्सर सुर्खियों का विषय बनी रहती है।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 34 साल के हो गए हैं। विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। विराट कोहली को उनके बर्थडे पर पूरी दुनिया से फैंस विश कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें खास अंदाज में विश किया है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने लविंग हसबैंड की कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली को इस अंदाज में विश किया बर्थडे

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से विराट कोहली की गूफी इमेज की एक सीरीज शेयर की है। इन तस्वीरों में विराट कोहली के चेहरे का एक्सप्रेशन वाकई देखने लायक है।

अनुष्का शर्मा द्वारा शेयर की गई सबसे पहली तस्वीर में बर्थडे बॉय मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

इनमें से एक तस्वीर में विराट कोहली अपनी बेटी की वामिका के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, तस्वीर में वामिका का चेहरा एक दिल वाली इमोजी से छिपा दिया गया है।

वहीं अन्य तस्वीरों में भी उनका फनी अंदाज देखने को मिल रहा है।

अनुष्का शर्मा ने इन तस्वीरों को पोस्ट करने के साथ ही कैप्शन में यह लिखा है कि “आपका बर्थडे है माय लव, तो जाहिर है, मैंने इस पोस्ट के लिए आपका सबसे बेस्ट एंगल और तस्वीरें चुनी हैं। हर स्टेट, फॉर्म और हर स्थिति में आपको प्यार।”

पत्नी की पोस्ट पर विराट कोहली ने यूं किया रिएक्ट

वह पत्नी अनुष्का शर्मा के द्वारा शेयर की गई इस पोस्ट पर विराट कोहली ने भी कमेंट किया है। विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर लाफ्टर इमोजी और कई हार्ट साइड के इमोटिकॉन्स के साथ अपना रिएक्शन दिया है। अनुष्का की पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

साल 2017 में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की थी शादी

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी रचाई थी। शादी से पहले इन दोनों ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद शादी करने का फैसला लिया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इटली में एक इंटिमेट सेरेमनी में शादी की थी। शादी के बाद यह कपल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता है, जिसका नाम वामिका है। फिलहाल, अनुष्का शर्मा अपनी अपकमिंग फिल्म “चकदा एक्सप्रेस” की शूटिंग में काफी व्यस्त चल रही हैं। वहीं विराट कोहली T-20 वर्ल्ड कप में काफी व्यस्त हैं। परंतु इसके बावजूद भी यह दोनों एक दूसरे के लिए समय निकालकर साथ में वक्त व्यतीत करते हैं।