क्या आप भी सफर के दौरान उल्टी से हैं परेशान? तो आजमाएं ये घरेलू रामबाण इलाज, तुरंत मिलेगा आराम

अक्सर देखा गया है कि लोग कार या बस में सफर करते हैं, तो उस दौरान मिचलाने और उल्टी की शिकायत होती है। सफर में उल्टी होना कुछ लोगों के लिए बहुत बड़ी परेशानी है। इस परेशानी की वजह से लोगों को शारीरिक रूप से कष्ट झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं बल्कि यात्रा के दौरान उन्हें शर्मिंदगी भी झेलनी पड़ती है।

वहीं कुछ लोग तो ऐसे हैं जो सफर करने से इसलिए डरते हैं क्योंकि यात्रा के दौरान उनको उल्टी आ जाती है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं, तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

आज हम आपको कुछ ऐसी खाने की चीजे बताने जा रहे हैं, जिनको आपको अपने साथ कैरी करना होगा। यह चीजें आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी परेशानी से छुटकारा दिला सकती हैं। इससे आपको उल्टी नहीं आएगी और आप अपने सफर का भरपूर आनंद ले पाएंगे।

सफर में उल्टी आने के घरेलू उपाय

केला

यदि आप डिहाइड्रेट महसूस करते हैं या फिर जी मिचलाने की समस्या होती है, तो ऐसी स्थिति में आपको केला खाना चाहिए। केले पोटेशियम को रिस्टोर करने में सहायता कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप केले का सेवन करते हैं, तो इससे उल्टी की परेशानी काफी हद तक दूर हो सकती है। अगर आप लंबे सफर पर जा रहे हैं, तो आप केला जरूर ले जाएं। इससे उल्टी और जी मिचलाने की दिक्कत से छुटकारा मिल सकता है।

अदरक

अगर आपको सफर के दौरान उल्टी और जी मिचलाने जैसी परेशानी होती है, तो ऐसे में आपको सफर पर निकलने से पहले अपने साथ अदरक रखना होगा। अदरक में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो जी मिचलाने की समस्या को रोकने में सहायता कर सकते हैं। यह पेट की जलन को कम करने में मदद करता है और तुरंत आराम दिला सकता है।

आप सफर के दौरान अदरक जरूर लेकर चलें। अदरक की चाय, अदरक या कैंडी या फिर एक चम्मच अदरक को कुचल कर गर्म पानी में मिलाकर आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे बेचैनी कम हो जाएगी और उल्टी भी बंद हो जाएगी। इसके अलावा आप लौंग भी अपने साथ सफर पर ले जा सकते हैं। उल्टी से लौंग तुरंत राहत दिलाने में मदद करती है।

पुदीना

जिन लोगों को सफर के दौरान उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्या रहती है उनके लिए पुदीना बेहतर इलाज साबित हो सकता है। पुदीने से पेट में ठंडक रहती है और आपको आराम भी मिलता है। आप पुदीने का शरबत बनाकर सेवन कर सकते हैं या फिर पुदीने की गोली भी खा सकते हैं।

निम्बू

अगर आप सफर पर जा रहे हैं और बार-बार सफर के दौरान उल्टी की परेशानी होती है या फिर आपको बेचैनी महसूस होती है तो ऐसी स्थिति में आपको अपने साथ नींबू जरूर ले जाना चाहिए। नींबू आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। आप सफर के दौरान हमेशा अपने साथ गर्म पानी जरूर लेकर चलिए।

जैसे ही आपको लगता है कि आपको उल्टी आ रही है या फिर जी मिचलाना शुरू हो गया है तो ऐसे में आप नींबू का रस और नमक मिलाकर इस पानी का सेवन कर लीजिए। थोड़ी ही देर में आपको आराम मिल जाएगा।