Site icon NamanBharat

Video: पैरों में चप्पल और हाथ में थैला लिए स्कूटी से राशन लेने गए अरिजीत सिंह, सादगी के कायल हुए फैंस

अरिजीत सिंह बॉलीवुड जगत के उन गायकों में से एक हैं, जो अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज करते हैं। अरिजीत सिंह के लिए कहा जाता है कि उनकी आवाज में दर्द और मोहब्बत दोनों है, जिसे सुनने वाला मोहित हो जाता है। अरिजीत सिंह ने अपने रोमांटिक इमोशनल गानों से बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बना ली है। वह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं और सबसे खास बात यह है कि इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी अरिजीत सिंह बहुत ही सिंपल लाइफ जीते हैं।

जी हां, अरिजीत सिंह का लगभग हर गाना सुपरहिट ही होता है। ऐसे में आप सोच सकते हैं, जहां हर सेलिब्रिटी इस मुकाम पर पहुंचकर जमीन से थोड़ा दूर हो ही जाता है लेकिन अरिजीत सिंह काफी जमीनी स्तर से जुड़े हुए हैं। अरिजीत सिंह की आवाज के साथ उनके विनम्र स्वभाव की भी लोग तारीफ करते हुए नहीं थकते। हाल ही में बंगाल के मुर्शिदाबाद से अरिजीत सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस सिंगर की सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

राशन लेने स्कूटर से निकले अरिजीत सिंह

सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि अरिजीत सिंह पैरों में चप्पल और हाथ में थैला लिए कोलकाता की गलियों में नजर आ रहे हैं। अरिजीत सिंह का यह लुक और सादगी देखकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि उन पर खूब प्यार उड़ेल रहे हैं। बॉलीवुड सितारों का यह सिंपल लुक वाला अंदाज बहुत ही कम देखने को मिलता है लेकिन सोशल मीडिया पर अरिजीत सिंह का जो लुक नजर आया, उसने लोगों का दिल जीत लिया।

वीडियो में अरिजीत सिंह के हाथ में एक थैला देखा जा सकता है। वह किराने का सामान खरीदने जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगर अरिजीत सिंह अपने मोहल्ले वालों से भी बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। बेहद साधारण से कपड़ों में अरिजीत सिंह अपने बैग को स्कूटी में रखते हैं और मोहल्ले के लोगों से बात करने के बाद स्कूटी से निकल जाते हैं।

अरिजीत सिंह के इस साधारण स्वभाव को देख फैंस उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। अरिजीत सिंह इंडस्ट्री के हाईएस्ट सिंगर्स में से एक हैं लेकिन उनका यह लुक देखकर फैंस काफी हैरान रह गए। इस वीडियो पर फैंस जमकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ


इस वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा “एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे अरिजीत सिंह।” एक अन्यफैन ने लिखा “सफलता की वो ऊंचाई जो इन्होंने हासिल की और फिर भी जमीन से जुड़े हुए हैं.. नहीं तो कुछ सेलिब्रिटी चश्में लगा के निचे देखते ही नहीं 4 या 5 हिट सॉन्ग के बाद।” एक और यूजर ने लिखा “सिम्पलिसिटी लेवल।” वीडियो पर और भी कई यूजर्स ने कमेंट कर सिंगर किस सादगी की तारीफ की है।

आपको बता दें कि अरिजीत सिंह का जन्म मुर्शिदाबाद के जियागंज में एक पंजाबी सिख पिता कक्कड़ सिंह और एक बंगाली हिंदू मां अदिति सिंह के घर हुआ था। उन्होंने अपने घर में ही गाना सीखा। बॉलीवुड में अरिजीत सिंह को आशिकी 2, तुम ही हो और चाहूं मैं या ना जैसे गानों से पहचान मिली। तभी से सिंगर युवा दिल की धड़कनों पर अपने गानों से राज करते हैं।

 

 

 

 

 

Exit mobile version