मलाइका अरोड़ा से पहले इन हसीनाओं को भी डेट कर चुके हैं अर्जुन कपूर, एक तो थी मलाइका की ही ननद

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर मलाइका संग अपने रिलेशन को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। मलाइका अरोड़ा, अरबाज़ खान के साथ तलाक के बाद से ही अर्जुन कपूर के साथ रिलेशन में है। ये कपल हमेशा ही एक-दूसरे का साथ नज़र आते हैं। खबरें तो ये हैं दोनों बहुत जल्द एक-दूसरे से शादी भी करने वाले हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा से पहले भी कई रिलेशनशिप्स में रह चुके हैं। उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड्स में एक लड़की तो मलाइका अरोड़ा की रिश्तेदार भी रह चुकी हैं। तो चलिए जानते हैं कि अर्जुन कपूर के अफेयर्स के बारे में और साथ ही आपको बताएंगे उनकी उस एक्स गर्लफ्रेंड के बारे में जो कि मलाइका की रिश्तेदार थीं।

आलिया भट्ट-

अक्सर हमने अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा है। एक समय पर खबरें थे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुछ वक्त के बाद इनके अलग होने की खबरें सामने आ गई थी। वहीं दोनों ने इसे सिर्फ अफवाह करार दिया था।

परिणीति चोपड़ा-

परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर की पहली एक्ट्रेस थी। दोनों ने ही अपने करियर की शुरुआत इश्कजादे से की थी। ये फिल्म सुपर हिट गई थी। खबरें आई थी कि फिल्म के सेट के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे और पसंद करने लगे थे। हालांकि ये अफेयर ज़्यादा दिन टिक नहीं पाया और दोनों अलग हो गए।

सोनाक्षी सिन्हा-

सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर का भी नाम एक साथ जुड़ चुका है। हालांकि ये दोनों वाकई रिलेशन में थे या सिर्फ अफवाहें उड़ी थी, वो तो खैर ये दोनों ही जानते हैं।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा अब विराट कोहली के साथ शादी करके बहुत खुश है और जल्द ही मां भी बनने वाली है। वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका अरोड़ा के साथ हैप्पी रिलेशनशिप में हैं। लेकिन एक वक्त में अनुष्का और अर्जुन के प्यार के काफी चर्चे हुए थे। इतना ही नहीं करन जौहर के टॉक शो कॉफी विद करन में अर्जुन कपूर ने यहां तक कह दिया था कि वे अनुष्का शर्मा से शादी करना चाहते हैं। लेकिन बाद में इन बातों पर ब्रेक लग गया था।

अर्पिता खान-

बेहद कम ही लोग जानते होंगे कि अर्जुन कपूर फिल्मों में आने से पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। दरअसल, दोनों ने एक साथ ही पढ़ाई की है। आपको बता दें कि अर्पिता खान मलाइका अरोड़ा का ननद भी रह चुकी हैं। इधर, अर्जुन कपूर ने फिल्मों की तरफ रूख कर लिया था। और उधर वक्त के साथ अर्पिता खान की भी शादी हो गई। और इस तरह दोनों अलग हो गए। साल 2014 में अर्जुन ने एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया था। अर्जुन ने कहा था कि उनकी लाइफ का पहले रिलेशन सलमान की बहन अर्पिता के साथ ही था।

उन्होंने कहा था- ‘मेरा पहला और अब तक का सीरियस रिलेशनशिप अर्पिता के साथ था। जब मैं 18 साल का था तब हम एक-दूसरे को देखने लगे थे। ऐसा दो साल तक चला। अर्पिता ने अपनी तरफ से हमारे रिलेशनशिप का अंत किया था।