मलाइका अरोड़ा को छोड़ इस एक्ट्रेस के लिए अर्जुन कपूर ने उठाया मंगलसूत्र, फैंस ने दिए गजब रिएक्शन

फिल्‍म ‘इश्‍कजादे’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। अर्जुन कपूर उन स्टार्स में से एक है जो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ टच में रहना पसंद करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड क्वीन करीना कपूर के साथ अर्जुन कपूर की फिल्म ‘की एंड का’ को रिलीज हुए पांच साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने करीना कपूर के पति का रोल किया था। वहीं फिल्म के पांच साल पूरे होने पर अर्जुन कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उनके हाथों में एक मंगलसूत्र दिखाई दे रहा है। वहीं इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने फिल्म की यादों को ताजा करते हुए करीना कपूर से एक सवाल भी किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर ने फिल्म से मां का कनेक्शन बताया-

बता दें कि फिल्म ‘की एंड का’ में अर्जुन कपूर और करीना कपूर की बॉन्डिंग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऑन कैमरा हो या फिर ऑफ कैमरा दोनों खूब मस्ती करते हैं। अपनी पोस्ट में भले ही अर्जुन ने करीना से सवाल किए मगर कुछ लोगों ने इसमें भी मलाइका अरोड़ा को ढूंढ ही लिया। दरअसल अर्जुन ने अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- ‘की एंड का’ की यादों का एक टुकड़ा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

फिल्म सेट को याद करते हुए एक्टर ने आगे लिखा, सेट को भी मिस कर रहा हूं और ऑनस्क्रीन की को भी, यह फिल्म निजी थी, क्योंकि इस फिल्म को मैंने अपनी मां के लिए चुना था, लेकिन एक्ट्रेस करीना कपूर और बाल्कि सर के साथ काम करने के बाद अब यह और भी ज्यादा निजी हो गई है। मुझे लगता है कि हमें इसके सीक्वल की जरूरत है, क्या बोलती हो करीना?”

यूजर्स ने अर्जुन को दी ये सलाह-

वैसे तो पोस्ट में अर्जुन कपूर ने करीना से सवाल किया था लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अर्जुन की पोस्ट को मलाइका से जोड़ दिया और कहा- ‘ये मंगलसूत्र है मलाइका के लिए’। वहीं एक यूजर ने लिखा- इस फिल्म के सीक्वल में मलाइका चाहिए’।

करीना ने भी शेयर की इंस्टा पोस्ट-

वहीं एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी एक फोटो शेयर कर फिल्म की यादों को ताजा किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने भी अर्जुन और बाल्कि के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताई।

अगर अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘भूत पुलिस‘ में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा सैफ अली खान भी मेन रोल प्ले करते दिखाई देंगे। इसके अलावा अर्जुन फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न‘ भी नजर आएंगे। खबरों की मानें तो अर्जुन कपूर बहुत जल्द ही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म संदीप और पिंकी फरार में भी एक साथ नजर आने वाले हैं।