Video: साथ नजर आए मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, दोनों का उतरा हुआ था मुंह, मीडिया को देखते ही छुपा लिया चेहरा!

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं और यह अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक परफेक्ट जोड़ी हैं। कपल दुनिया के सामने बहुत पहले अपने प्यार को जाहिर कर चुके हैं और यह सोशल मीडिया पर भी अपनी रोमांटिक तस्वीरों को शेयर करते रहते हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को जब भी एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलता है, तो यह हाथ से जाने नहीं देते हैं। दोनों को अक्सर ही स्पॉट किया जाता है। वहीं फैंस भी दोनों को एक साथ देख कर काफी खुश हो जाते हैं और यहां तक कि इनकी शादी के बारे में भी पूछने लगते हैं। लेकिन दोनों ने ही अपनी शादी को लेकर कोई भी बात नहीं कही है। इसी बीच हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक बार फिर से एक साथ नजर आए।

लेकिन इस बार दोनों का मूड कुछ ठीक नहीं लग रहा था। दोनों का मुंह उतरा हुआ नजर आया। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि दोनों इस बार हाईलाइट नहीं होना चाहते हैं। इस दौरान वह मीडिया को बुरी तरह से इग्नोर करते हुए दिखे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

फिर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा नजर आए साथ

दरअसल, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनम कपूर की बहन रिया कपूर 5 मार्च को अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास मौके पर उनके घर पर एक हाउस पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसमें मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची थीं। रिया कपूर की पार्टी में मलाइका अरोड़ा येलो कलर की ड्रेस में पहुंची थीं।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, रिया कपूर की इस पार्टी में एक कार में पहुंचे थे, जिसका वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर ने पैपराजी को देखते ही अपना चेहरा छुपा लिया। उन्होंने एक हाथ से अपना चेहरा ढक लिया ताकि कोई उनकी तस्वीर ना ले सके। वहीं मलाइका अरोड़ा ने भी पैपराजी को देखकर कुछ रिएक्ट नहीं किया।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो सामने आया उसके बाद अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को इस तरह देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा “झगड़ा हो गया क्या आपस में?” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा “यह सच्चा प्यार है तो यह हैप्पी क्यों नहीं लगता साथ में। फेस हाइड करता है हमेशा।” एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा “मीडिया को बुलाएंगे, फिर ऐसे एक्ट करेंगे जैसे कुछ पता नहीं है। ओवरएक्टिंग।”

अर्जुन कपूर का वर्क फ्रंट

वहीं अगर हम अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें, तो अर्जुन कपूर को पिछली बार फिल्म “कुत्ते” में देखा गया था। इस फिल्म में तब्बू और नसरुद्दीन शाह जैसे बड़े स्टार्स भी थे। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। वहीं अब अभिनेता अर्जुन कपूर बहुत ही जल्द भूमि पेडनेकर के साथ “द लेडी किलर”, अनुष्का शर्मा के साथ “कनेडा” और रकुल प्रीत सिंह के साथ “मेरे हस्बैंड की बीवी” में नजर आने वाले हैं।