जब हुई थी अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की शादी, तब ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीर

मनोरंजन की दुनिया से अक्सर रोजाना ही कोई ना कोई खबर निकल कर सामने आती है। इंडस्ट्री में ब्रेकअप और अफेयर्स की खबरें अक्सर आती रहती हैं। इस इंडस्ट्री में रिश्ता जुड़ना और टूटना आम बात हो चुकी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे अक्सर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। उन्हीं में से एक अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से शादी की थी परंतु अब यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब यह एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे। एक समय पहले अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी को बॉलीवुड की हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती थी। इन दोनों की प्रेम कहानी भी बेहद फिल्मी और दिलचस्प है।

1998 में हुई थी अरबाज और मलाइका की शादी

आपको बता दें कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा की मुलाकात 1993 में एक कॉफी एड शूट के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद ही इन दोनों के बीच दोस्ती का सिलसिला शुरू हो गया था। अक्सर यह दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे और मुलाकात का सिलसिला प्यार में तब्दील हो गया। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने एक दूसरे को 5 साल डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया।

12 दिसंबर 1998 को मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने शादी कर ली। शायद ही कम लोगों को इस बात का पता होगा कि अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार शादी की, वह भी एक ही दिन में। जी हां, बात ऐसी है कि मलाइका अरोड़ा क्रिश्चियन फैमिली से थीं ,जबकि अरबाज खान एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखते थे।

ऐसे में कपल ने अपने अपने धर्म के मुताबिक शादी की थी। इस कपल ने चर्च में जाकर शादी की और फिर मुस्लिम रीति-रिवाजों से दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। शादी के कुछ साल बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने बेटे को जन्म दिया। परंतु मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान जीवन भर अपना रिश्ता नहीं निभा सके।

2017 में हो गया तलाक

दरअसल, शादी के कुछ सालों बाद ही मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के रिश्ते के बीच खटास उत्पन्न होने लगी और इन दोनों के बीच संबंध खराब होने लगे। फिर आखिरकार साल 2017 में दोनों तलाक लेकर एक दूसरे से अलग हो गए। तलाक को लेकर मलाइका अरोड़ा ने कहा था कि ऐसा फैसला लेना आसान नहीं होता। दोनों एक दूसरे की गलतियां बताते हैं।

अभिनेत्री ने कहा था कि हम ऐसे रिश्ते में थे, जहां हम दोनों ही खुश नहीं थे, जिसका असर हमारे बेटे की जिंदगी पर भी पढ़ रहा था। तलाक के बाद दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने तलाक के बाद अभी शादी नहीं की है लेकिन दोनों ही अपने रिलेशनशिप में बेहद खुश हैं।

दोनों अपनी जिंदगी में बढ़ चुके हैं आगे

आपको बता दें कि तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान दोनों ही अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं और काफी बिजी हो गए हैं। मालूम हो कि इन दिनों अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं। अरबाज खान और जॉर्जिया के बीच करीब 22 साल की उम्र का फासला है। दोनों को अक्सर ज्यादातर जगहों पर साथ में देखा जाता है।

वहीं अगर हम मलाइका अरोड़ा की बात करें, तो अभिनेत्री अपने से खुद से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अक्सर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों का विषय बने रहते हैं। इन दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है।

मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान की शादी में ऐसे दिखते थे अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि जिस वक्त मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी हुई थी, उस समय अर्जुन कपूर बहुत छोटे थे। परंतु अब अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हुई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर अपने हाथ में कोल्ड ड्रिंक लिए हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को लेकर ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह फोटो उस समय की है जब मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान के साथ शादी रचाई थी। उस वक्त अर्जुन कपूर की उम्र 10 या 11 साल की रही होगी।