अर्जुन कपूर ने जाह्नवी-खुशी संग अपने रिश्ते का बताया सच, बोले- नहीं कर सकता दिखावा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की अपनी बहनों से बॉन्डिंग किसी से भी छुपी नहीं है। अभिनेता अर्जुन कपूर अपने सगी बहन अंशुला कपूर के साथ-साथ अपनी दोनों सौतेली बहनों जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) से भी बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी बहन जाह्नवी और खुशी कपूर से अपने रिश्ते पर बात की है। अभिनेता का ऐसा कहना है कि दोनों तरफ से आपसी सम्मान है और दोनों की जिंदगी में ज्यादा दखल देना पसंद नहीं करते हैं।

आपको बता दें कि जब श्रीदेवी का निधन हो गया तो उसके पश्चात से ही अभिनेता अर्जुन कपूर को अपनी दोनों सौतेली बहनों खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर के साथ टाइम व्यतीत करते हुए कई बार देखा जा चुका है। अर्जुन कपूर अपनी सौतेली बहनों के साथ घुलते-मिलते नजर आए हैं। इतना ही नहीं बल्कि श्री देवी के निधन के पश्चात अर्जुन कपूर में ही जानवी कपूर और खुशी कपूर को कई बार संभालते नजर आए हैं।

जाह्नवी कपूर के साथ पहली बार अर्जुन कपूर कॉफी विद करण में नजर आए थे। इसके बाद कई बार उनके तस्वीरों के साथ भी नजर आए। अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर के इंस्टाग्राम पर अक्सर उनकी खिंचाई भी करते हुए नजर आते हैं लेकिन उनका कहना है कि अगर लोगों को लगता है कि वह एक छत के नीचे खुशहाल परिवार की तरह रहते हैं तो यह गलत धारणा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कहा कि वह दिखावा नहीं कर सकते हैं।

अर्जुन कपूर बहनों को करते हैं ट्रोल

अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में मसाला.कॉम से बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बहुत सी बातें कही थीं। जाह्नवी-खुशी के साथ कैसे एक्वेशन है, इस पर भी बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा कि “वह एक दूसरे के निजी मैटर में दखल देने से बचते हैं। अच्छी बात यह है कि वह मेरा सम्मान करती है और मैं उनका। मैं कई बार उनका मजाक भी उड़ाता हूं। ट्रोल भी करता हूं क्योंकि मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर मजाक उड़ाने टाइप का है। कई बार ज्यादा जोक भी मार देता हूं।”

देता हूं कई बार सलाह

अभिनेता अर्जुन कपूर ने बातचीत के दौरान आगे बताया था कि सलाह की बात करूं तो हम साथ नहीं रहते तो रोजमर्रा की बातें एक दूसरे से डिसकस भी नहीं करते। मुझे यह झूठा परसेप्शन बनाने से नफरत है कि हम एक छत के नीचे रहने वाली खुशहाल फैमिली हैं और एक दूसरे से सब कुछ डिसकस करते हैं।

बहुत चीजों पर आपस में बात करते हैं और करते रहेंगे। मैं ऐसा इंसान हूं जो लोगों को उनके हिसाब से चीजें करने देने में यकीन रखता है। मैं दखल नहीं देता। हां लेकिन उन लोगों में से कोई भी मेरे पास कोई बात लेकर आता है तो अपने एक्सपीरियंस से उन्हें सलाह जरूर देता हूं।”

बताते चलें कि प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी मोना शौरी से हुई थी जिससे उनको दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हैं। वहीँ बोनी कपूर ने दूसरी शादी दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की थी। कपल के दो बच्चे जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन कपूर ने अपनी सौतेली बहनों को काफी सपोर्ट किया।