मलाइका अरोड़ा को है इस चीज की लत, सोशल मीडिया पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने खुद किया खुलासा

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। इन दोनों ने 4 साल पहले अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था और तब से लेकर आज तक वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे प्यारी जोड़ी बने हुए हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप को लंबा वक्त हो चुका है। दोनों को अक्सर एक दूसरे के साथ देखा जाता है। इन दोनों को कभी भी एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलता है, तो यह हाथ से नहीं जाने देते हैं।

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पेरिस में छुट्टियां मना कर वापस लौटे हैं। वहां से वापस आने के बाद यह दोनों एक-दूजे के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा की तस्वीर साझा की है, जिसके माध्यम से उन्होंने मलाइका की एक लत का खुलासा किया है।

अर्जुन कपूर ने किया मलाइका अरोड़ा की एक लत का खुलासा

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर अर्जुन कपूर अपने फैंस के बीच कोई ना कोई पोस्ट साझा करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया यानी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की तस्वीर साझा की है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने एक कैप्शन दिया है, जिसकी वजह से लोगों को मलाइका अरोड़ा की लत के बारे में पता चला है।

दरअसल, अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की फोटो शेयर करते हुए यह लिखा है कि “शॉपोहॉलिक के साथ सेल्फी।” आपको बता दें कि शॉपोहॉलिक उन्हें कहा जाता है जिनको शॉपिंग करने का बहुत शौक होता है और वह बिना शॉपिंग किए नहीं रह पाते।

आप सभी लोग इस तस्वीर में देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर ऊपर से लेकर नीचे तक ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं मलाइका अरोड़ा की बात करें, तो मलाइका ओवरसाइज्ड ग्रीन ब्लैजर पहने हुए नजर आ रही हैं और उन्होंने कैप भी लगाई हुई है।

मलाइका अरोड़ा ने किया एक वीडियो पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की बॉन्डिंग साफ-साफ देखी जा सकती है। मलाइका अरोड़ा ने जो वीडियो पोस्ट की है, उसमें उन्होंने कई ऐसी तस्वीरों को दिखाया है, जिनमें वह काफी कोजी होते हुए नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा के द्वारा शेयर किया गया वीडियो अब फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

इस पोस्ट को अपलोड करते हुए मलाइका अरोड़ा ने लिखा है कि “जब मौसम इतना रोमांटिक हो तो थ्रोबैक तो बनता है।” मलाइका अरोड़ा ने इसके साथ ही एक दिल बनाया है। साथ में पेरिस लिखा है और बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भी टैग किया है। उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच करीब 10 साल की उम्र का अंतर है। भले ही अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा पूरे 10 साल बड़ी हैं परंतु उनके प्यार के बीच में उम्र का यह फासला कोई भी मायने नहीं रखता है। अर्जुन कपूर के प्यार में आकर मलाइका अरोड़ा ने अपनी 15 साल की शादी को तोड़कर अर्जुन के साथ रिश्ता बनाने का मन बनाया था और अब यह दोनों खुशी-खुशी अपने रिलेशनशिप को आगे बढ़ा रहे हैं। मलाइका और अर्जुन अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।