रिटायर होने से पहले आर्मी अफसर ने अपनी मां को किया अंतिम सैल्यूट, वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं किसी भी नागरिक के लिए एक बड़ा सपना होता है कि वह देश की सेवा करें और आर्मी जवान बनना उससे भी बड़ा सपना होता है। आर्मी जवान एक सुरक्षा कवच बनकर हमारे देश की सेवा करते हैं। यह देश के दुश्मनों से हमारी रक्षा करते हैं इसलिए हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व और अभिमान है। भारतीय सेना अपने राष्ट्र और नागरिकों की रक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहती है।

सेना में बहादुर और साहसी लोगों की भर्ती की जाती है, जो केवल देश के लिए जीते हैं और देश के लिए ही मरते हैं। वहीं हाल ही में सेना के एक अधिकारी ने एक वीडियो साझा किया है, जो इन दिनों काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें वह रिटायर होने से तुरंत पहले अपनी मां को अंतिम सैल्यूट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

आर्मी अफसर ने रिटायरमेंट से पहले अपनी मां को किया अंतिम सैल्यूट

जैसा कि हम लोग जानते हैं एक मां अपने बच्चों के लिए जो करती है, उसका कर्ज तो सात जन्मों में भी नहीं चुकाया जा सकता है परंतु अपनी मां को सम्मान देकर, जिंदगी भर प्यार देकर उसे खुश रखने की कोशिश जरूर की जा सकती है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह मां-बेटे के अद्भुत प्यार और सम्मान को दर्शा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आर्मी ऑफिसर अपनी मां को सैल्यूट करता हुआ नजर आ रहा है और वह भी अपनी रिटायरमेंट से ठीक पहले।

दरअसल, इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रंजन महाजन नाम के एक यूजर द्वारा साझा किया गया है। उनके प्रोफाइल को देख कर लग रहा है कि वह सेना से रिटायर हो गए हैं और वह एक बड़े पद पर थे। वैसे आमतौर पर देखा जाता है कि रिटायरमेंट का दिन हर किसी के लिए बहुत खास और भावनाओं से ओतप्रोत होता है। यह एक ऐसा पल होता है, जब लोगों की आंखें भर आती हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना का यह ऑफिसर एकदम परेड वाले अंदाज में चलते हुए घर के अंदर घुसता है।

वह सीधे अपनी मां के पास जाकर सैल्यूट करते हैं और फिर अपनी मां के गले लग जाते हैं। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि वह मां के गले में एक फूलों की माला भी पहनाते हैं फिर घर में मौजूद बाकी लोगों से भी वह एक-एक कर मिलते हैं। इस दौरान मेजर जनरल रंजन महाजन के चेहरे पर सिर्फ और सिर्फ मुस्कान ही नजर आती है। यह दिल जीतने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Smiley (@iranjanmahajan)

इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि “वह इसके लिए अंबाला से दिल्ली चलकर आए और रिटायर होने से तुरंत पहले उन्होंने अपनी मां को आखिरी मां को सैल्यूट किया। इस शानदार वीडियो को लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है। जबकि 52 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है “पहला स्टार मम्मी ने लगाया और लास्ट सैल्यूट भी मम्मी ने दिया। आप भाग्यशाली हो।” इसके अलावा और भी कई लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।