Site icon NamanBharat

अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी है बेहद खूबसूरत, इस फिल्म से करने जा रही डेब्यू..

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री इन दिनों तेजी से ग्रोथ कर रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री का कंटेंट देश और दुनिया में पसंद किया जाने लगा है। भोजपुरी इंडस्ट्री का यूनिक कंटेंट सभी इंडस्ट्री से अलग होता है। यही वजह है कि आज भारत में भी कई राज्यों में भोजपुरी की फिल्में देखी जाती है पसंद की जाती हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी फिल्मों के गानों को भी खूब पसंद किया जाता है। देश की शादियों में इन फिल्मों के गाने बजते हुए सुनाई देते हैं। भोजपुरी सिनेमा को यहाँ तक लाने का पूरा श्रेय जाता है वहां के सुपर स्टार कलाकार को। पवन सिंह दिनेश लाल यादव निरहुआ यह नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन एक नाम और है जो इन नामों के होने के बाद भी अपनी मौजूदगी बखूबी दर्ज करा रहा है और भोजपुरी दर्शकों को न सिर्फ इंटरटेन कर रहा है बल्कि उनके दिलों में भी अपनी एक अमिट छाप छोड़ते आगे बढ़ रहा है। हम इस आर्टिकल में बात कर रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की।

गौरतलब है कि अरविंद अकेला कल्लू ने हाल ही में शादी की है और इन दिनों वह अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं। अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी का नाम शिवानी पांडे है और वह दिखने में बेहद खूबसूरत है। आपको बता दें कि अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी की कई बड़ी फिल्मों को साइन किया और फिल्म सफल होने के बाद उन्होंने एक नाम भी कमाया है। वही अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी के बारे में बात करें तो वह दिखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है उनकी खूबसूरती के आगे भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हीरोइनें भी फेल है। वहीं दूसरी तरफ उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद सवाल उठने लगे हैं कि क्या अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली है।

इन सवालों के उठने के बाद अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि उनकी पत्नी बेहद सादगी भरे परिवार से आती है। उनकी पत्नी का फिल्मों में आने का कोई इरादा नहीं है। अरविंद के मुताबिक उनकी पत्नी आगे भी अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं और अरविंद अकेला कल्लू भी अपनी पत्नी के सपने को पूरा करने में उनकी मदद करेंगे। अरविंद अकेला कल्लू बताते हैं कि फिल्मी दुनिया से होने के बाद भी वह जमीन से जुड़े रहे। इसके साथ ही वह एक ऐसा जीवन साथी चाहते थे जो खुद भी बहुत डाउन टू अर्थ हो और फिल्मों से ना हो।

वह यह भी चाहते थे कि उनकी जिंदगी से जुड़ा सबसे बड़ा फैसला वह नहीं बल्कि उनके माता-पिता ले। अरविंद अकेला ने इसी वजह से एक बहुत ही साधारण परिवार की लड़की से शादी की। उनकी पत्नी प्रियंका पांडे के बारे में बात करे तो वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की सिवनी गाँव की रहने वाली हैं। शिवानी के पिताजी का नाम संतोष पांडे है जबकि माता जी का नाम नीलम पांडे है। वही अरविंद अकेला कल्लू का एक साला भी है। खबरों की माने तो शिवानी बड़ी है और उसके छोटे भाई का नाम ऋषि पांडे है।

 

Exit mobile version