अरविंद अकेला कल्लू की पत्नी है बेहद खूबसूरत, पढ़ाई के मामले में भी कई एक्ट्रेस से बहुत आगे

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों बेहद शानदार कंटेंट के साथ प्रस्तुत हो रहा है। समय के साथ-साथ भोजपुरी सिनेमा ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। दुनिया भर में भोजपुरी सिनेमा अपने कंटेंट के लिए जाना जाता है। इनकी फिल्में और फिल्मों में रोमांस करने का अंदाज बॉलीवुड-हॉलीवुड फिल्मों से कई गुना अलग होता हैं। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में भोजपुरी इंडस्ट्री के बहुत ही तेज़ी से उभरते हुए सितारे के बारे में बात करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू के बारे में। अरविंद अकेला कल्लू ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। गौरतलब है कि अरविंद अकेला कल्लू ने काफी कम उम्र में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर लिया था।

आपको बता दें कि अपना डेब्यू करने के बाद उन्होंने कई फिल्में की और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज के समय में देखा जाए तो अरविंद अकेला कल्लू भोजपुरी सिनेमा के एक बड़े नाम बन चुके हैं। इस दौरान उनकी फिल्में भी दर्शकों के बीच काफी धमाल मचाती है। इन दिनों अरविंद अकेला कल्लू अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल पिछले माह 26 जनवरी को अरविंद अकेला कल्लू ने शादी की है। उन्होंने यह शादी बनारस में की है। उनकी पत्नी बनारस की ही शिवानी पांडे हैं। उनकी पत्नी शिवानी के बारे में बात करें तो उन्होंने काशी विद्यापीठ बनारस से अपने बीकॉम की पढ़ाई पूरी की है।

इतना ही नहीं कल्लू अपनी पत्नी को आगे भी पढ़ाना चाहते हैं और उन्हें भी वह भोजपुरी स्टार बनाना चाहते हैं। शिवानी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सिवनी गांव की रहने वाली है। शिवानी के घर में उनके माता-पिता भी हैं। इस शादी के बारे में बात करें तो अभिनेता कल्लू चाहते थे कि उनकी पत्नी एकदम सिंपल और शादी तरीके से रहने वाली हो। वह कोई मॉडल और ना ही कोई हीरोइन हो। उन्हें एक साधारण लड़की से ही शादी करना थी। उन्होंने अपने परिवार की मर्जी से शादी की हैं।

आपको बता दें कि कल्लू का नया होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘लस लस होली में’ (Las Las Holi Mein) हैं। इस गाने में वह अभिनेत्री कोमल सिंह के साथ रोमांस करते और होली का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। गाने में दोनों के बीच की कैमिस्ट्री देखते ही बन रही है वीडियो को दोनों के फैंस भी खूब देख रहे हैं। इसमें कोमल ने एक्टर की साली का रोल प्ले किया है। इस गाने के बीच एक बात गौर करने वाली है, अभिनेता ने जब से शादी की है तभी से उनके जितने भी होली के म्यूजिक वीडियोज सामने आये हैं उसमे वह भाभी या साली के साथ ही रोमांस करते हुए नज़र आये है। ऐसे में अब सवाल ये है कि शादी के बाद क्या कोई भी अभिनेत्री स्क्रीन पर उनकी पत्नी या गर्लफ्रेंड नहीं बनेगी। ख़ैर ये बात तो आने वाली फिल्मों में पता चल ही जायेगी।