हाथ से अचानक ये 5 चीजें गिरना देता है अशुभ संकेत, जीवन में मुश्किल भरे समय का करना पड़ सकता है सामना

अक्सर देखा गया है कि हमारे हाथ से कुछ चीजें छूटकर जमीन पर गिर जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ चीजें हाथ से फिसलकर जमीन पर गिरना बेहद अशुभ होता है। वास्तव में यह इंसान के काम बिगड़ने और असफलता या नुकसान का संकेत होती है। आपको बता दें कि दैनिक जीवन में बहुत से प्रचलित बातें होती हैं, जिनके आधार पर कुछ कामों और घटनाओं को शगुन या अपशगुन माना जाता है। इसी प्रकार से रोजाना रोजमर्रा के काम करते समय कई चीजें अक्सर हाथ से छूटकर गिर या बिखर जाती है ऐसी स्थिति में हम इन्हें उठा कर रख देते हैं या फिर समेट देते हैं।

लेकिन इन पर हम सभी लोग ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं। कई बार कुछ चीजें बार-बार हाथ से छूटकर गिरने लगती हैं। इन चीजों का गिरना शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुछ चीजें अक्सर आपके हाथ से छूटकर गिरने लगे, तो यह आने वाले जीवन में परेशानी का संकेत देती है। अगर आपके हाथ से भी ऐसी ही कोई चीजें गिरती हैं, तो समझ लीजिए कि आपका मुश्किल भरा समय आने वाला है। तो चलिए ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं।

दूध का गिरना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर दूध का बर्तन हाथ से छूटकर गिर जाए या फिर पूरा ध्यान देने के बाद भी अक्सर दूध उबलकर बर्तन से बाहर गिरने लगे, तो यह अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दूध का संबंध चंद्रमा से होता है। ऐसे में अगर गैस पर रखा दूध उबल कर गिरने लगे या हाथ से दूध का बर्तन छूटकर गिर जाए, तो इसकी वजह से व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं बल्कि यह मानसिक परेशानी के आने का भी सूचक माना जाता है।

हाथ से खाने की थाली गिरना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, खाना परोसते हुए हाथ से खाने की थाली गिर जाए, तो यह शुभ नहीं माना जाता है। इसका अर्थ यह होता है कि नकारात्मकता और दरिद्रता आपके घर में दस्तक देने वाली है और घर में कोई मेहमान आने का यह संकेत भी माना जाता है।

पूजा की थाली

अक्सर देखा गया है कि जब लोग पूजा करते हैं, तो उस समय कई बार हाथ से थाली छूट जाती है या फिर उसमें से कोई सामान नीचे गिर जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है, तो यह शुभ घटना नहीं मानी गई है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है, तो उसको समझ लेना चाहिए कि भगवान आपसे नाराज हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह भविष्य में व्यक्ति को किसी घटना का सामना करने का संकेत देता है।

तेल का गिरना

यह बात हम अच्छी तरह से जानते हैं कि हर घर में तेल का प्रयोग रसोई घर में खाना बनाने से लेकर भगवान के समक्ष दीपक प्रज्वलित करने तक के लिए किया जाता है। इसके साथ ही तेल को शनि का कारक भी माना गया है। अगर आपके घर में बार-बार तेल गिरने लगे, तो यह अशुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि जीवन में कोई बड़ी समस्या आ सकती है। इसके अलावा तेल का गिरना व्यक्ति के कर्जदार होने का संकेत भी माना जाता है।

नमक का गिरना

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर हाथ से नमक गिरता है, तो यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के साथ ऐसा हो रहा है, तो इसका अर्थ है कि कुंडली में शुक्र और चंद्रमा कमजोर है। इसकी वजह से व्यक्ति के दांपत्य जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। इतना ही नहीं बल्कि जीवनसाथी से बिना किसी वजह से ही अनबन होने की संभावना रहती है।