रोजाना सुबह उठकर करें ये छोटा सा काम, मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा, घर में आएगी सुख-शांति

ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति के ऊपर धन की देवी माता लक्ष्मी जी की कृपा हो तो उस व्यक्ति के जीवन से धन से जुड़ी हुई परेशानियां दूर हो जाती हैं। मां लक्ष्मी जी को धन ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। इनकी कृपा से व्यक्ति मालामाल हो सकता है। लक्ष्मी जी की कृपा से व्यक्ति को अन्न, वस्त्र और धन की प्राप्ति होती है। हर मनुष्य यही कामना करता है कि उनके ऊपर माता लक्ष्मी जी मेहरबान रहें परंतु माता लक्ष्मी जी का स्वभाव बहुत ही चंचल होता है। यह कभी भी एक स्थान पर नहीं रुकती हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिनको अगर रोजाना प्रातः काल जल्दी उठकर किए जाए तो इससे माता लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त की जा सकती है। इतना ही नहीं बल्कि इन उपायों से घर में सुख-शांति और समृद्धि का आगमन होता है। सुबह का समय सकारात्मक होता है, इसी वजह से कोई भी शुभ काम करने के लिए सुबह का समय सबसे उत्तम माना गया है। आप सुबह मां लक्ष्मी जी की पूजा और उपाय करके उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में….

भगवान विष्णु-मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए

अगर आपके घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। आप तुलसी के पौधे में रोजाना सुबह स्नान करने के पश्चात जल अर्पित करें। जब आप तुलसी के पौधे में जल अर्पित कर रहे हों तो उस दौरान विष्णु जी के मंत्र “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” का जाप कीजिए। इससे घर की दरिद्रता दूर हो जाती है और आपके ऊपर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जी की कृपा बनी रहेगी। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

तुलसी के पत्तों का उपाय

शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अगर घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह है तो इसके कारण घर में किसी ना किसी बात को लेकर वाद-विवाद छिड़ा रहता है। इतना ही नहीं बल्कि धन हानि का भी सामना करना पड़ता है। नकारात्मक ऊर्जा मनुष्य की आर्थिक स्थिति पर बुरा असर डालती है। अगर घर में सकारात्मक ऊर्जा है तो इसके कारण धन से संबंधित परेशानियां उत्पन्न नहीं होती हैं और घर के लोगों को तरक्की भी मिलती है। अगर आप अपने घर के वातावरण को सकारात्मक बनाए रखना चाहते हैं तो इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ-सुथरे कपड़े पहन लीजिए। उसके बाद आप तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें तुलसी की पत्तियां डालकर कुछ देर रख दीजिए। अब आप इस पानी को घर के सभी कोने और मुख्य द्वार पर छिड़क दीजिए। इस उपाय को करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी और ऐसा भी माना जाता है कि यह उपाय करने से घर में मां लक्ष्मी जी का प्रवेश होता है।

सुबह सूर्य को अर्घ्य जरूर दें

आप रोजाना सुबह उठकर सूर्य को अर्घ्य जरूर दीजिए। इसके लिए आप एक तांबे का लोटा लें और उसमें जल और लाल सिंदूर डालकर सूर्य देवता को अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के सभी कार्य बनते हैं परंतु आपको यह काम प्रातः काल जल्दी उठकर करना होगा।

शुद्ध घी का दीपक जलाएं

आप रोजाना सुबह के समय उठकर घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कीजिए। उसके पश्चात आप स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े धारण करके शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में देवी-देवताओं का वास होता है। इतना ही नहीं बल्कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी की भी कृपा प्राप्त होती है।